कितना आभार करें इस खूबसूरत धरती के लिए,
जिसे हम मां कहते हैं,
धरती मां... जिसने हमें आज तक संभाले रखा!
जिसने अपनी गोद से दिया—
जल, भोजन, अनाज,
और सोना, चांदी, ऑयल, हीरा,
और न जाने कितने बहुमूल्य खजाने!
जिसके पेड़ हमें आज भी दे रहे हैं—
शुद्ध ऑक्सीजन और जीवन।
इस पर्यावरण को हमने दिया केवल नुकसान-क्षति,
फिर भी हमें लौटाया गया जीवन जीने का हर संसाधन!
सच में अद्भुत है ये प्रकृति, पर्यावरण और धरती मां,
जिसके कण-कण को करता हूं सहृदय कृतज्ञता पूर्ण नमन। 🙏🏻
हे धरती मां! आपका जितना आभार व्यक्त किया जाए कम ही है,
हमें संभालने के लिए, हमें जोड़े रखने के लिए...
सदा धन्यवाद, धन्यवाद, धन्यवाद!
विश्व पर्यावरण दिवस की अनंत शुभकामनाएं!
रविंद्र तंवर 'सूर्योदय'
बड़वाह (म.प्र.)


No comments:
Post a Comment