Breaking

Your Ads Here

Saturday, June 6, 2026

समर्पण जन सेवा समिति द्वारा निःशुल्क मीठे शरबत का वितरण


नित्य संदेश ब्यूरो 

मेरठ। भीषण गर्मी एवं लू के प्रकोप को देखते हुए समर्पण जन सेवा समिति द्वारा (शनिवार) को ई-ब्लॉक स्थित श्री शिव दुर्गा मंदिर, शास्त्रीनगर, मेरठ में राहगीरों एवं आमजन की सेवा हेतु शुद्ध एवं शीतल मीठे शरबत का निःशुल्क वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आलोक शिशोदिया (मीडिया प्रभारी), सुमित मिश्रा (पार्षद), आयुष गोयल एवं पीयूष गोयल (निदेशक, पर्यावरण एवं स्वच्छता क्लब, मेरठ) उपस्थित रहे। अतिथियों ने समिति के इस जनसेवा कार्य की सराहना करते हुए कहा कि भीषण गर्मी में प्यासे लोगों को शीतल पेय उपलब्ध कराना एक पुनीत कार्य है।

कार्यक्रम को सफल बनाने में रोली गोयल, संजय गोयल, नरेश चंद्र शर्मा, पंकज शर्मा, सुष्मिता गुप्ता, अमित गुप्ता, जागृति बोहरा, संजीव कुमार गुप्ता, सुनील कुमार गर्ग, विजय अग्रवाल, सुनील दत्त शर्मा, इंदु शर्मा, नीरज शर्मा सहित अनेक गणमान्य नागरिकों का विशेष सहयोग रहा।

समिति की संस्थापिका रोली गोयल ने सभी सहयोगियों एवं उपस्थित जनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भविष्य में भी समिति समाजसेवा के ऐसे कार्य निरंतर करती रहेगी।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here