Breaking

Your Ads Here

Saturday, June 6, 2026

विश्व पर्यावरण दिवस पर धर्मेंद्र भारद्वाज ने किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर विधान परिषद सदस्य धर्मेंद्र भारद्वाज ने मेरठ महानगर में आयोजित ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण महाभियान-2026 के अंतर्गत नगर मंडल स्थित महिला पार्क में वृक्षारोपण किया। इस अवसर पर उन्होंने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए सभी नागरिकों से अधिक से अधिक वृक्ष लगाने तथा उनकी देखभाल करने का आह्वान किया।

धर्मेंद्र भारद्वाज ने कहा कि प्रकृति और पर्यावरण का संरक्षण आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। बढ़ते प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन और प्राकृतिक संसाधनों के अत्यधिक दोहन के कारण पर्यावरणीय संतुलन प्रभावित हो रहा है। ऐसे में प्रत्येक व्यक्ति का दायित्व है कि वह पर्यावरण संरक्षण के लिए सक्रिय भूमिका निभाए और वृक्षारोपण को जन-आंदोलन का स्वरूप प्रदान करे।

उन्होंने कहा कि वृक्ष मानव जीवन के आधार हैं। वृक्ष हमें शुद्ध वायु, स्वच्छ जल, छाया और प्राकृतिक संतुलन प्रदान करते हैं। यदि हमें आने वाली पीढ़ियों को सुरक्षित और स्वस्थ वातावरण देना है तो वृक्षारोपण के साथ-साथ उनके संरक्षण का भी संकल्प लेना होगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रारंभ किया गया ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान केवल वृक्ष लगाने का कार्यक्रम नहीं, बल्कि अपनी माताओं के प्रति सम्मान और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का एक भावनात्मक एवं प्रेरणादायक प्रयास है।

आज के इस अवसर पर महानगर महामंत्री नरेंद्र उपाध्याय मंडल अध्यक्ष हिमांशु गर्ग ,पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रवीण शर्मा, पार्षद कुलदीप बाल्मीकि,संदीप रेवड़ी,डोली गुप्ता,पूर्व पार्षद गौरव नामदेव,अनिता विद्यार्थी,उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here