Breaking

Your Ads Here

Wednesday, June 3, 2026

कैम्पस में दिखाई नहीं देंगे फोरव्हीलर एवं डीजल पेट्रोल से चलने वाले टू व्हीलर: डा. राजीव त्यागी



नित्य संदेश ब्यूरो

गजरौला। "विश्व साइकिल दिवस" पर श्री वेंकटेश्वरा विश्वविद्यालय में हमने कैंपस छात्रावास एवं आवासीय परिसर में रह रहे हजारों स्टूडेंट, चिकित्सको ,शिक्षको एवं गैर शैक्षणिक कर्मचारी व अधिकारियों के लिए कैंपस के अंदर "नो फ्यूल जॉन" बनाने की घोषणा की। 



श्री वेंकटेश्वरा विश्वविद्यालय/ संस्थान के प्रतिकुलाधिपति डॉ राजीव त्यागी ने कहा कि इस कड़ी में मैंने एक माह पहले ही नई साइकिल खरीदी एवं कैंपस के चिकित्सको और शिक्षकों ने भी 30 साइकिल का आर्डर दिया है जो शनिवार तक डिलीवरी मिल जाएगी। हम सब प्रधानमंत्री के "इंधन बचाओ अभियान" के साथ-साथ "स्वस्थ भारत- आरोग्य भारत" मिशन को प्रभावी रूप से लागू करने में देश के साथ मिलकर कदमताल कर रहे हैं। बाहर से आने वाले मरीजों, एवं आगंतुकों से भी आग्रह किया गया है, कि कृपया अपने वहां बाहर खड़े करके गेट से इलेक्ट्रिक गोल्फ कार या साइकिल द्वारा परिसर के अंदर का भ्रमण करें। आज से एक अच्छी मुहिम की शुरुआत हुई है, और मुझे पूरी उम्मीद है की आने वाले एक सप्ताह में कैंपस के अंदर कोई फोरव्हीलर एवं डीजल पेट्रोल से चलने वाले टू व्हीलर दिखाई नहीं देंगे। 


आइये हम सब मिलकर "स्वस्थ भारत- स्वच्छ भारत" आरोग्य भारत- आयुष्मान भारत" के सपने को साकार करने में अपना प्रभावी योगदान दे, और भारत को @ 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने में अपनी महती भूमिका निभाये। 


No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here