नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। श्री शिव दुर्गा मंदिर ई ब्लॉक के पास सर्विस लेन पर समर्पण जन सेवा समिति के द्वारा भीषण गर्मी में राहगीरों एवं आमजन के लिए शरबत एव शुगर फ्री जलजीरा वितरण सेवा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संस्था के सदस्यों ने बड़ी संख्या में लोगों को ठंडा जल एवं शरबत वितरित कर उन्हें गर्मी से राहत प्रदान की।सेवा
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि आलोक सिसोदिया ने किया एवं विशिष्ट अतिथि सुमित मिश्रा पार्षद एवं पियूष गोयल रहे । संस्था के महामंत्री अमित कुमार गुप्ता ने सभी अतिथियों को पटका पहनाकर स्वागत किया । आलोक सिसौदिया ने जल ही जीवन है बताते हुए कहा कि आप सभी ने मानव जीवन के लिए तपती दोपहरी जो सेवा की जा रही है उसके आप सभी लोगों बधाई के पात्र हैं साथ ही आप सभी इस भीषण गर्मी में पशु पक्षियों के लिए भी घर पर और बाहर पत्रो में पशु पक्षियों के लिए जल भर कर रखें ये भी अत्यन्त पुण्यकार्य है।।
संस्था के संस्थापिका अध्यक्ष रोली गोयल ने बताया कि मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है तथा इसी भावना के साथ यह सेवा कार्य आयोजित किया गया। कार्यक्रम में संस्था के सभी सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और आने-जाने वाले लोगों को शरबत पिलाकर सेवा का संदेश दिया। सेवा कार्य में संजीव गुप्ता, सुनील दत्त शर्मा , पंकज शर्मा, मनोज गोयल, संजय गोयल, विजयगढ़ विजय गर्ग, नीरज आत्रेय,सुष्मिता गुप्ता, ममता गुप्ता, इंदु शर्मा , धीरज अहूजा , रचिता मित्तल, सीमा मंगला, विशेष सहयोग रहा।

No comments:
Post a Comment