Breaking

Your Ads Here

Wednesday, April 29, 2026

हेवॉल्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा एक सफल कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन

 

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में हेवॉल्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा एक सफल कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम अटल ऑडिटोरियम में संपन्न हुआ। इस प्लेसमेंट ड्राइव का उद्देश्य विद्यार्थियों को रोजगार के सुनहरे अवसर उपलब्ध कराना तथा उन्हें उद्योग जगत से जोड़ना था। इस कार्यक्रम में BBA, B.Tech एवं B.Com पाठ्यक्रमों के कुल 140 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। यह प्लेसमेंट ड्राइव विद्यार्थियों के करियर निर्माण में एक महत्वपूर्ण पड़ाव सिद्ध हुई।


हेवॉल्स प्राइवेट लिमिटेड की ओर से मानव संसाधन विभाग (HR) के प्रतिनिधि के रूप में अजय चौधरी (HR, हेवॉल्स प्राइवेट लिमिटेड) एवं करण गोस्वामी (HR, हेवॉल्स प्राइवेट लिमिटेड) ने कार्यक्रम में उपस्थित रहकर भर्ती प्रक्रिया का कुशल संचालन किया। उन्होंने विद्यार्थियों के साथ कंपनी की कार्यसंस्कृति, उपलब्ध पदों एवं भविष्य में विकास के अवसरों के विषय में विस्तृत जानकारी साझा की। इस अवसर पर संस्थान के प्लेसमेंट सेल के प्रमुख एस.एस. गौरव (Head, Placement Cell) लक्ष्मण नागर ने कार्यक्रम का कुशल नेतृत्व किया। प्लेसमेंट सेल प्रभारी  पंकज कुमार (Incharge, Placement Cell) के मार्गदर्शन में भर्ती प्रक्रिया के समस्त चरणों का सफलतापूर्वक संचालन हुआ। इसके अतिरिक्त पीयूष बैत्रा एवं अशोक कुमार ने भी कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।


कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव के अंतर्गत विद्यार्थियों का व्यक्तिगत साक्षात्कार हुआ विद्यार्थियों ने अपनी योग्यता, तकनीकी ज्ञान तथा संचार कौशल का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। कंपनी के प्रतिनिधियों ने विद्यार्थियों के आत्मविश्वास और व्यावसायिक दृष्टिकोण की सराहना की। इस सफल प्लेसमेंट ड्राइव के लिए प्लेसमेंट सेल की संपूर्ण टीम, संस्थान प्रशासन एवं हेवॉल्स प्राइवेट लिमिटेड के प्रतिनिधियों का विशेष आभार व्यक्त किया गया। यह आयोजन विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य एवं उनके करियर निर्माण में एक मील का पत्थर साबित हुआ। संस्थान प्रशासन ने भविष्य में भी इस प्रकार के उद्योग-संस्थान सहयोग को और अधिक सुदृढ़ बनाने का संकल्प व्यक्त किया।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here