Breaking

Your Ads Here

Wednesday, April 29, 2026

गंगा एक्प्रेस वे उद्घाटन समारोह के लिए परीक्षितगढ़ से बस रवाना


रवि गौतम

नित्य संदेश, परीक्षितगढ़। गंगा एक्प्रेस वे के उद्घाटन समारोह में भाग लेने के लिए परीक्षितगढ़ से विशेष बस रवाना हुई जिसमें नगर एवं क्षेत्र के लोगों ने बड़े उत्साह से भागीदारी की 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ब्लॉक प्रमुख ब्रह्म सिंह गुर्जर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मेरठ से प्रयागराज की दूरी कम की है जिससे गंगा माता का भी मान सम्मान बढ़ा है वहीं मण्डल अध्यक्ष सोहनवीर सिंह, पूर्व मण्डल अध्यक्ष सुन्दर चौधरी, उपाध्यक्ष राहुल शर्मा, छिददा सिंह त्यागी ने सरकार के कार्यों की खूब प्रशंसा की संचालन अखिल विद्या समिति अध्यक्ष विष्णु अवतार रुहेला ने किया इस अवसर पर नरेंद्र कुमार शर्मा, तरुण गिरी, अंकित त्यागी,   पवन शर्मा, मोनू सैनी, संजीव गिरी, कृष्ण कुमार,राम शरण गिरी, रुघन, नरेंद्र आदि उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here