Breaking

Your Ads Here

Wednesday, April 29, 2026

मिल व गन्ना समिति के कर्मचारियों को सयुक्त रूप से प्रशिक्षण दिया

नित्य संदेश ब्यूरो 

रोहटा। आगामी गन्ना पेराई सत्र के लिए किनोनी चीनी मिल सभागार में गन्ना विभाग ने गन्ना सर्वेक्षण की तैयारी के लिए मंगलवार को मिल व गन्ना समिति के कर्मचारियों को सयुक्त रूप से प्रशिक्षण दिया। ओर हर हाल में गन्ना सर्वे का कार्य एक मई से शुरू कर तीस जून तक पूरा करने का लक्ष्य दिया। 
बजाज शुगर मिल किनोनी के सभागार में जिला गन्ना अधिकारी बृृजेश कुमार पटेल ने बुधवार को गन्ना विकास परिषद मलियाना, मोहदीनपुर व किनौनी के गन्ना सर्वेक्षकों के एक दिवसीय संयुक्त प्रशिक्षण में कहा कि किसानो के द्वारा गेहूं काटकर गन्ने की बुवाई करने का कार्य किया जा रहा है। इसलिए आगामी गन्ना सीजन के लिए बुवाई किए गए पोधा गन्ना का खेतो पर जाकर हस्त चलित मशीन के द्वारा खेतो की चारो भुजाओं की नाप करके पूरी पैमाईश का क्षेत्र फल विभागीय सर्वर पर प्रतिदिन प्रेषित करे। ओर पेड़ी गन्ने का भी सत्यापन साथ साथ ही करते रहे। 
उन्होंने बताया की मिल व समिति के कर्मचारी सयुक्त रूप से सर्वे के समय खेतो पर काम करेंगे। ओर जिस दिन खेतो की पैमाईश का कार्य शुरू होगा उससे एक दिन पहले गावो में मनादी कराकर किसानो को भी अवगत जरूर कराए, और किसान से गन्ना रकबे का प्रजाति वार घोषणा पत्र भी साथ साथ भरवाते रहे। ताकि बाद में किसान समिति में धक्के न खाए। 

मिल के गन्ना महाप्रबंधक जयवीर सिंह ने कहा कि मिल क्षेत्र के सभी गावो में 69 टीम गन्ने के सर्वे में लगाई गई है। जो 1 मई से समिति के कर्मचारियों के साथ खेतो पर जाकर एचएचसी मशीन के द्वारा गन्ना सर्वे का कार्य शुरू करेगी। 
इनके द्वारा की गई पैमाईश के लिए मिल के दो दर्जन अधिकारी मौके पर जाकर बीच बीच में सत्यापन करने के लिए नियुक्त कर दिए गए है। 

प्रशिक्षण का संचालन कर रहे सहायक महाप्रबंधक गन्ना आदेश तोमर ने कहा की जो टीम गन्ना सर्वे में काम करेगी। वह साथ साथ गन्ने की फसल में लगने वाले कीटो के बारे में भी किसानो को अवगत कराते हुए उनकी रोकथाम के उपाय बताएगी और जिन किसानों के खेतो में कीटो का प्रकोप है। उन किसानो को मिल के सभी जोनल कार्यालय पर अनुदान पर कीटनाशक दवाइयां उपलब्ध है। किसान इसका लाभ ले। 
प्रशिक्षण में मलियाना गन्ना समिति के डिप्टी जगदीप गुप्ता व मोहदीनपुर गन्ना समिति सचिव मुकेश पांडे, अपर सांख्यिकी अधिकारी सचिन बंसल, राजीव चौधरी, लोकेश राणा, हरवीर सिंह, मनीष दहिया, मनोज सिरोही, सुरेंद्र तोमर, आदर्श राठी, राजीव चौधरी, अनुराग गुप्ता,संजीव मलिक, दुष्यंत त्यागी ,रजनीश कुमार, विकास सोलंकी, आशीष त्यागी आदि मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here