Breaking

Your Ads Here

Tuesday, April 21, 2026

उत्कृष्ट कार्य संस्कृति के लिए सुभारती विश्वविद्यालय को ‘इन्क्रेडिबल वर्कप्लेस अवॉर्ड’


नित्य संदेश ब्यूरो 


मेरठ। स्वामी विवेकानंद सुभारती विश्वविद्यालयमेरठ को उसकी सुदृढ़ संगठनात्मक संस्कृति और कर्मचारी-केंद्रित कार्य वातावरण के लिए प्रतिष्ठित इन्क्रेडिबल वर्कप्लेस अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान नई दिल्ली स्थित क्राउन प्लाज़ा में आयोजित भव्य समारोह में प्रदान किया गयाजिसका आयोजन HR Success Talk एवं Incredible Workplace Organization द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।  


इस राष्ट्रीय स्तर के आयोजन में देशभर की प्रतिष्ठित कंपनियों के 400 से अधिक एचआर हेड्ससीईओ एवं वरिष्ठ प्रबंधन प्रतिनिधियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य कार्यस्थल नवाचारकर्मचारी सहभागिता और संगठनात्मक विकास में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले संस्थानों को सम्मानित करना था। स्वामी विवेकानंद सुभारती विश्वविद्यालय की ओर से डॉ. प्रीति सिंहवाल ने यह प्रतिष्ठित सम्मान ग्रहण किया। उनकी गरिमामयी उपस्थिति ने विश्वविद्यालय की सकारात्मक, समावेशी और प्रगतिशील कार्य संस्कृति के प्रति प्रतिबद्धता को रेखांकित किया। यह सम्मान विश्वविद्यालय द्वारा कर्मचारियों के लिए सहयोगात्मक, पारदर्शी एवं प्रेरणादायक वातावरण तैयार करने के निरंतर प्रयासों का परिणाम है। सुभारती विश्वविद्यालय ने समय-समय पर ऐसी नीतियों और व्यवस्थाओं को अपनाया है, जो कर्मचारियों के संतोष, पेशेवर विकास और संस्थागत उत्कृष्टता को सुदृढ़ करती हैं।


इन्क्रेडिबल वर्कप्लेस अवॉर्ड’ इस बात का प्रतीक है कि सुभारती विश्वविद्यालय अपने कर्मचारियों को संस्थान की सबसे बड़ी पूंजी मानता है। यही सोच इसे देशभर में एक आदर्श कार्यस्थल के रूप में स्थापित करती है। कार्यक्रम के अंत में आयोजित नेटवर्किंग सत्र और मानव संसाधन प्रबंधन के नवीनतम रुझानों पर हुई सार्थक चर्चाओं ने प्रतिभागियों को अपने-अपने संस्थानों में बेहतर कार्य प्रणालियाँ अपनाने के लिए प्रेरित किया। यह सम्मान सुभारती विश्वविद्यालय की उत्कृष्टता की ओर बढ़ते कदमों में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में जुड़ गया है।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here