नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। स्वामी विवेकानंद सुभारती विश्वविद्यालय, मेरठ में महिला सशक्तिकरण समिति द्वारा शारीरिक शिक्षा विभाग के सहयोग से “नारी शक्ति वंदन” विषय पर पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का सफल एवं प्रेरणादायी आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता ने विद्यार्थियों की रचनात्मकता के साथ-साथ समाज में महिला सशक्तिकरण के प्रति जागरूकता को सशक्त रूप से प्रस्तुत किया।
विश्वविद्यालय के विभिन्न महाविद्यालयों से आए प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह और समर्पण के साथ भाग लेते हुए अपने विचारों को रंगों और रेखाओं के माध्यम से प्रभावशाली ढंग से अभिव्यक्त किया। पोस्टरों में नारी सम्मान, समान अधिकार, शिक्षा, आत्मनिर्भरता और सामाजिक बदलाव जैसे महत्वपूर्ण विषयों को प्रमुखता से उकेरा गया, जिसने दर्शकों को गहराई से प्रभावित किया।
प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे—
प्रथम स्थान पर अमन त्यागी, (होटल मैनेजमेंट कॉलेज) तथा अर्जुन चिकारा, (नर्सिंग कॉलेज) रहे।
द्वितीय स्थान सानिया, (बी.एससी नर्सिंग) तथा शगुन, (साइंस कॉलेज) ने प्राप्त किया।
तृतीय स्थान पर सुश्री रमा चौधरी (बी.एससी नर्सिंग) एवं मानसी (साइंस कॉलेज) रहीं।
कार्यक्रम का संचालन महिला सशक्तिकरण समिति की सचिव डॉ. मंजू अधिकारी द्वारा कुशलतापूर्वक किया गया। इस अवसर पर समिति की सदस्य डॉ. राखी झा एवं डॉ. रफ़त खानम का विशेष योगदान रहा, जबकि नर्सिंग कॉलेज की डॉ. दिव्या की सक्रिय उपस्थिति और सहयोग भी पूरे आयोजन में सराहनीय रहा।
कार्यक्रम के समापन पर डॉ. मंजू अधिकारी ने सभी प्रतिभागियों, शिक्षकों एवं आयोजन से जुड़े सदस्यों का हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने विशेष रूप से माननीय मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रो. (डॉ.) शल्या राज एवं कुलपति प्रो. (डॉ.) प्रमोद शर्मा के मार्गदर्शन एवं सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। साथ ही मीडिया प्रतिनिधियों के प्रति भी आभार व्यक्त किया गया, जिन्होंने कार्यक्रम को व्यापक प्रचार-प्रसार प्रदान कर इसकी सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

No comments:
Post a Comment