Breaking

Your Ads Here

Tuesday, April 21, 2026

वक्फ प्रॉपर्टी सहित कई मामलों में स्थिति स्पष्ट करेगा शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड

 


सलीम सिद्दीकी

नित्य संदेश, मेरठ। उत्तर प्रदेश शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड वक्फ प्रॉपर्टी से जुड़े कुछ मुद्दों के साथ-साथ विभिन्न पहलुओं पर अपनी स्थिति प्रेस के सामने स्पष्ट करेगा। बोर्ड के चेयरमैन अली जैदी के अनुसार, इस संबंध में इसी सप्ताह एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया जाएगा।

इस प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से बोर्ड अपने द्वारा किए गए कार्यों को जनता के बीच साझा करेगा। उम्मीद है कि इस प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से बोर्ड के चेयरमैन की कार्य प्रणाली पर उठ रही उंगली पर भी स्थिति स्पष्ट की जाएगी। उधर दूसरी और बोर्ड के चेयरमैन अली जैदी ने एक बयान में कहा है कि बोर्ड पूरी तरह से प्रदेश की वक्फ संपत्तियों के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध है। इसके अलावा अपने ऊपर लगे आरोपों के बीच अली ज़ैदी ने यह भी साफ किया कि बोर्ड के चेयरमैन के रूप में वह पूरी ईमानदारी और पारदर्शिता से कम कर रहे हैं तथा किसी व्यक्ति विशेष अथवा समूह को सहायता पहुंचाना बोर्ड का काम नहीं है। चेयरमैन ने यह भी साफ किया कि जो लोग उनकी छवि को खराब करने की कोशिश कर रहे हैं तो उनकी यह कोशिश सच्चाई के आगे नहीं टिकेगी।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here