Breaking

Your Ads Here

Tuesday, April 21, 2026

एईएसएल के 16 छात्रों ने हासिल किए 99 परसेंटाइल से अधिक अंक


जेईई मेन-2026 में शिवाशीष चौहान बने टॉपर (99.93 परसेंटाइल)

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड के छात्रों ने जेईई मेन-2026 में एक बार फिर शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी मजबूत तैयारी और शैक्षणिक निरंतरता को साबित किया है। जेईई मेन 2026 (सेशन 2) में आकाश इंस्टिट्यूट के छात्रों ने उत्कृष्ट परिणाम हासिल किए, जिसमें 16 छात्रों ने 99 परसेंटाइल और उससे अधिक अंक प्राप्त किए। 

टॉप परफॉर्मर्स में शिवाशीष चौहान ने 99.93 परसेंटाइल के साथ पहला स्थान हासिल किया। उनके अलावा वेदांत अग्रवाल और आदित्य परमार ने 99.92 परसेंटाइल, जबकि हर्षित गोयल ने 99.91 परसेंटाइल प्राप्त किए। इसके साथ ही कई अन्य छात्रों ने भी शानदार प्रदर्शन किया।

इस अवसर पर एईएसएल के रीजनल डायरेक्टर डीके मिश्रा ने कहा,"मेरठ के छात्रों की सफलता उनकी पढ़ाई के प्रति समर्पण और आकाश के मजबूत लर्निंग सिस्टम को दर्शाती है। उनकी मेहनत, अनुशासन और निरंतर प्रयास इन शानदार परिणामों के पीछे मुख्य कारण रहे हैं। हम सभी छात्रों को बधाई देते हैं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं।" छात्रों ने अपनी सफलता का श्रेय आत्म-अनुशासन, नियमित अभ्यास, कड़ी ट्रेनिंग, समय-समय पर मार्गदर्शन और निरंतर मूल्यांकन को दिया। इन सभी ने उन्हें अपनी कमजोरियों को समय रहते पहचानने और लगातार सुधार करने में मदद की। 

एक संरचित पाठ्यक्रम, अनुभवी शिक्षकों के मार्गदर्शन और नियमित मॉक टेस्ट के जरिए उन्होंने अपनी तैयारी को मजबूत किया और परीक्षा के लिए खुद को बेहतर तरीके से तैयार किया। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा आयोजित जेईई मेन परीक्षा वर्ष में दो बार आयोजित की जाती है, जिससे छात्रों को अपने स्कोर में सुधार का अवसर मिलता है। इसी परीक्षा के माध्यम से छात्रों को NITs, IIITs और अन्य सरकारी संस्थानों में प्रवेश मिलता है, साथ ही JEE Advanced के लिए भी योग्यता प्राप्त होती है, जो भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (IITs) में प्रवेश का मार्ग है।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here