Breaking

Your Ads Here

Tuesday, April 21, 2026

ऋचा सिंह को राष्ट्रीय लोकदल की राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त किया गया

 

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह के निर्देशानुसार तथा महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्ष कपिलवाई इंदिरा द्वारा ऋचा सिंह को राष्ट्रीय लोकदल का राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त किया गया है।

ऋचा सिंह वर्तमान में राष्ट्रीय महासचिव, महिला प्रकोष्ठ के पद पर कार्यरत हैं तथा पश्चिम उत्तर प्रदेश एवं हरियाणा की प्रभारी के रूप में संगठन को मजबूती प्रदान कर रही हैं। उन्होंने निरंतर संगठन विस्तार, महिला सशक्तिकरण और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाई है। उनकी कार्यशैली, नेतृत्व क्षमता और जनसंपर्क को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा है। यह नियुक्ति संगठन में महिलाओं की भागीदारी को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। पार्टी नेतृत्व ने विश्वास व्यक्त किया है कि ऋचा सिंह अपनी नई जिम्मेदारी का कुशलतापूर्वक निर्वहन करते हुए राष्ट्रीय लोकदल की विचारधारा, नीतियों और कार्यक्रमों को प्रभावी रूप से जनता के बीच प्रस्तुत करेंगी तथा संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण योगदान देंगी।

इसी क्रम में, दीपमाला चौधरी, सोनिका आनंद एवं कमलेश कौर को भी राष्ट्रीय लोकदल महिला प्रकोष्ठ में प्रवक्ता के रूप में नियुक्त किया गया है। इन सभी नियुक्तियों से महिला प्रकोष्ठ को और अधिक मजबूती मिलेगी तथा संगठन का विस्तार और प्रभाव व्यापक स्तर पर बढ़ेगा।

इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ नेता विनय प्रधान, दिलप्रीत कोहली, कवलजीत सिंह, विवेक बाफर, सरला सिंह, जूही त्यागी, अभि सिंघल आदि ने ऋचा सिंह को नई जिम्मेदारी मिलने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। यह नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here