Breaking

Your Ads Here

Monday, April 27, 2026

सार्थक की शानदार पारी से जीटीबी रॉयल की जीत

8 साल के श्रेयांश ने भी खेली अर्द्धशतकीय पारी

नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी में चल रहे छठे विपिन सिरोही मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में सोमवार को गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी लायंस और जीटीबी लॉयंस के बीच मैच हुआ। इसमें जीटीबी रॉयल ने सार्थक की 90 रन की पारी के चलते 5 विकेट से जीत प्राप्त की।

गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी लायंस की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 201 रन बनाए। इसमें 8 साल के श्रेयांश ने अपनी बल्लेबाजी से सभी को आकर्षित किया। उन्होंने 40 गेंद में 5 चौकों की मदद से 68 रन की पारी खेली। सार्थक ने 40, अक्ष ने 41 रन का योगदान दिया। गेंदबाजी में विवेक ने तीन, ऋषभ ने दो, जैद ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी लायंस की टीम ने 17.5 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 202 रन बनाए और 5 विकेट से मैच जीता। टीम की ओर से 11 वर्ष के सार्थक ने 90 रन की शानदार पारी खेली। जैद ने 40, अयान ने 35 रन बनाए। गेंदबाजी में प्रत्यक्ष ने दो, युग ने दो विकेट लिए। मैच का मैन ऑफ द मैच श्रेयांश को चुना गया। सार्थक को भी प्लेयर ऑफ द मैच दिया गया। क्रिकेट कोच अतहर अली ने बताया कि मंगलवार को दोपहर 3 बजे से एक मैच खेला जाएगा।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here