Breaking

Your Ads Here

Tuesday, April 21, 2026

नारायणी साहित्यिक एकादमी एवं कलम के हस्ताक्षर मंच का संयुक्त प्रयास

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। नारायणी साहित्यिक एकादमी एवं कलम के हस्ताक्षर मंच की यह मासिक गोष्ठी "प्रदीप मिश्र अजनबी" की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। गोष्ठी के विशेष आकर्षण मुख्य अतिथि साहित्यकार चरणसिंह स्वामी एवं विशिष्ट अतिथि गीतकार सतीश सहज रहे। 

गोष्ठी का खूबसूरत एवं सफल संचालन आद.कल्पक कपलश ने किया। कार्यक्रम का प्रारंभ नारायणी साहित्यिक एकादमी की क्षेत्रीय संयोजिका एवं कलम के हस्ताक्षर मंच की संस्थापिका/अध्यक्षा सीमा गर्ग 'मंजरी' ने सुमधुर सरस्वती वंदना द्वारा माँ शारदे का आवाहन करके किया। संस्था की उक्त सफल गोष्ठी में साहित्यकार संजय शर्मा, ललित तारा, डॉ ऋतु अग्रवाल, डॉ नरेन्द्र त्यागी नीर, डॉ अरविन्द शर्मा नादां, सुधा शर्मा आर्या, अलका गुप्ता 'भारती' तरुण एवं नंदिनी रस्तोगी,जगदीश चंद्र जोशी, रामचन्द्र वैश्य, कल्पक कपलश द्वारा बेहतरीन काव्य प्रस्तुतियों ने खूब तालियां बटोरी। कल्पक भाई एवं उनके परिवार के स्नेहिल आतिथ्य ने सभी को मंत्र मुग्ध कर दिया।

यह काव्य गोष्ठी दोनों संस्थाओं के पदाधिकारी कार्यकारिणी में सक्रिय कलमकार भाई कल्पक कपलश के निवास स्थान असंल कालोनी शास्त्री नगर पर आयोजित की गई। अंत में जिला एवं क्षेत्रीय संयोजिका श्रीमती सीमा गर्ग 'मंजरी' ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। तत्पश्चात आयोजक द्वारा आयोजित सुस्वादु अल्पाहार का मिलकर लुत्फ़ उठाया गया।‌

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here