नित्य संदेश ब्यूरो
बागपत। देश के ग्रामीण युवाओं को आधुनिक तकनीक से जोड़ने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बागपत में एक बड़ी शुरुआत हुई थी। हाल ही में चौधरी अजीत सिंह सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर डिजाइन एंड फैशन टेक्नोलॉजी का उद्घाटन किया था। इस केंद्र की स्थापना अपैरल मेड-अप्स एंड होम फर्निशिंग सेक्टर स्किल काउंसिल द्वारा की गई थी।
कौशल विकास और उद्यमशीलता मंत्रालय के अधीन कार्यरत अपैरल मेडअप्स एंड होम फर्निशिंग सेक्टर स्किल काउंसिल ने इंडस्ट्री लीडर श्री प्रेमल उदानी को फिर से अपना नया चेयरमैन नियुक्त किया है। इनका कार्यकाल दो वर्षों का होगा। उन्होंने पद्मश्री डॉ. ए. सक्थिवेल का स्थान लिया है, जिन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान क्षेत्र में स्किलिंग पहलों को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। प्रेमल उदानी के पास परिधान और कपड़ा उद्योग में 40 से अधिक वर्षों का व्यापक अनुभव है। वे देश की सबसे पुरानी और अग्रणी गारमेंट मैन्युफैक्चरिंग कंपनियों में से एक केटी कॉरपोरेशन प्राइवेट लिमिटेड के प्रमुख हैं। प्रमुख इंडस्ट्रीज एसोसिएशन और नीति संस्थानों के साथ उनके लंबे जुड़ाव के कारण उन्हें सेक्टर की विकास रणनीति तय करने वाली एक प्रमुख आवाज माना जाता है। अपने पिछले कार्यकाल में चेयरमैन के रूप में उदानी ने काउंसिल को नई दिशा दी थी। उन्होंने दूरदर्शी नेतृत्व और रणनीतिक दिशा प्रदान करते हुए अपैरल मेड-अप्स और होम फर्निशिंग सेगमेंट में स्किल डेवलपमेंट इकोसिस्टम को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई। उनके प्रयासों से इंडस्ट्री के साथ तालमेल बेहतर हुआ, स्किलिंग पहलों का विस्तार हुआ और पूरी वैल्यू चेन में क्षमता निर्माण को बढ़ावा मिला। निवर्तमान चेयरमैन डॉ. ए. सक्थिवेल ने उदानी पर पूरा भरोसा जताते हुए कहा कि वैश्विक सप्लाई चेन की उनकी गहरी समझ काउंसिल को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी और उद्योग में स्किल गैप को पाटने का काम करेगी।
अपनी नई जिम्मेदारी पर प्रेमल उदानी ने कहा कि अगले दो वर्षों में हमारा ध्यान स्किलिंग पहलों को और व्यापक बनाने पर होगा। हमारा लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि प्रत्येक प्रशिक्षु आधुनिक वैश्विक ब्रांडों की जरूरतों के अनुसार कुशल हो। स्किलिंग, अपस्किलिंग और री-स्किलिंग ही भारत को टेक्सटाइल और अपेरल क्षेत्र में वैश्विक लीडर बनाने का आधार बनेंगे। काउंसिल के सीईओ आशीष श्रीवास्तव ने इस नियुक्ति का स्वागत करते हुए कहा कि हम श्री प्रेमल उदानी का चेयरमैन के रूप में स्वागत करते हुए बेहद उत्साहित हैं। उनका अद्वितीय अनुभव और रणनीतिक विजन हमारे कौशल विकास प्रयासों को और मजबूती प्रदान करेगा। साथ ही हम डॉ. ए. शक्तिवेल के उत्कृष्ट नेतृत्व और परिषद के प्रति उनके अमूल्य योगदान के लिए आभार व्यक्त करते हैं।

No comments:
Post a Comment