Breaking

Your Ads Here

Wednesday, April 29, 2026

आंतरिक गुणवत्ता निर्धारण प्रकोष्ठ आईक्यूएसी की आंतरिक एवं बाह्य सदस्यों की सत्र 2025 26 की द्वितीय बैठक का ऑनलाइन आयोजन

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। शहीद मंगल पांडे राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आंतरिक गुणवत्ता निर्धारण प्रकोष्ठआईक्यूएसी की आंतरिक एवं बाह्य सदस्यों की सत्र 2025 26 की द्वितीय बैठक का ऑनलाइन आयोजन गूगल मीट प्लेटफॉर्म पर किया गया। बैठक का शुभारंभ मां सरस्वती की वंदना से प्राचार्य प्रोफेसर डॉ अंजू सिंह की अनुमति से डॉक्टर आशीष पाठक ने किया। 


प्राचार्य ने सभी बाह्य सदस्यों का स्वागत करते हुए अध्यक्ष उद्बोधन प्रस्तुत किया एवं कहा कि महाविद्यालय की शैक्षणिक एवं सह-शैक्षणिक गतिविधियों के आकलन हेतु उनके सुझाव एवं विचार अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि साहित्यिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों की सकारात्मकता भी उनके आकलन पर ही निर्धारित होती है तथा वे इन गतिविधियों की सार्थकता के लिए निरंतर सहयोग प्रदान कर रहे हैं, जिससे महाविद्यालय के समस्त सदस्य मार्गदर्शित होते हैं। तत्पश्चात आईक्यूएसी समन्वयक लेफ्टिनेंट प्रोफेसर लता कुमार ने 1 नवम्बर 2025 से 28 फरवरी 2026 तक महाविद्यालय में आयोजित विभिन्न शैक्षणिक, सह-शैक्षणिक, साहित्यिक, सांस्कृतिक एवं खेलकूद गतिविधियों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया साथ ही उक्त अवधि में महाविद्यालय प्राध्यापको द्वारा प्रकाशित शोध पत्रों पुस्तकों एवं पुस्तक अध्यायों के बारे में बताया। उन्होंने बाह्य सदस्यों से अनुरोध किया कि वे छात्राओं के कौशल विकास, शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार तथा महाविद्यालय में छात्राओं की संख्या के संवर्धन हेतु अपने महत्वपूर्ण सुझाव प्रदान करें।


बैठक के दौरान बाह्य सदस्य, उद्यमी एवं समाजसेवी ठाकुर प्रीतीश कुमार ने यह सुझाव दिया कि महाविद्यालय के महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में आईक्यूएसी सदस्यों की उपस्थिति सुनिश्चित की जाए, जिससे वे भौतिक रूप से उपस्थित होकर आवश्यक सहयोग प्रदान कर सकें। उन्होंने छात्राओं की संख्या में वृद्धि के लिए भी अपने सुझाव प्रस्तुत किए। बाह्य सदस्य उद्यमी श्री शुभेंदु मित्तल ने बिजनेस को स्थापित करने से लेकर उसको चलाने तक के अपने अनुभवों को छात्राओं तक पहुंचाने के लिए कार्यक्रम आयोजित करने का सुझाव दिया।


इसी क्रम में समाजसेवी अंजू पांडे, अध्यक्ष, बिटिया फाउंडेशन, ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि वे महाविद्यालय में विभिन्न विषयों के लिए ऑनलाइन कोचिंग प्रारंभ करना चाहती हैं, जिससे छात्राओं की शैक्षणिक कमियों एवं समस्याओं का समाधान किया जा सके। साथ ही उन्होंने यह भी प्रस्ताव रखा कि वे महाविद्यालय में समय-समय पर पर्यावरण संबंधी कार्यक्रम आयोजित करना चाहती हैं, जिससे छात्राओं के साथ उनका प्रत्यक्ष संपर्क स्थापित हो सके। बैठक में पुरातन छात्राओं अभिभावकों और वर्तमान छात्र प्रतिनिधियों ने भी अपने विचार रखे कार्यक्रम का संचालन आइक्यूएसी सह समन्वयक डॉ भारती शर्मा द्वारा किया गया। अंत में‌ नेक कोऑर्डिनेटर और आइक्यूएसी सहसमन्वयक प्रोफेसर एसपीएस राणा द्वारा सभी उपस्थित सदस्यों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए बैठक का समापन किया गया। कार्यक्रम में आइक्यूएसी के सभी सहसमन्वयको और सदस्यों की प्रतिभागिता रही।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here