नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। राजकीय संप्रेक्षण गृह (किशोर) का जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव नम्रता सिंह- प्रथम द्वारा जिला जज / अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अनुपम कुमार के निर्देशन में औचक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान किशोरो के भोजन सम्बन्धित प्रकरणो तथा उनकी पत्रावलियों की विस्तार से जाँच की गयी निरीक्षण के समय सचिव ने सीधे संवाद कर संस्थान में किसी प्रकार की समस्याओं के बारे में जानकारी ली और पूर्व में दिये गये निर्देशों के अनुपालनों की भी समीक्षा की उन्होंने व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए, आवश्यक दिशा निर्देश दिये एवं संस्था में किशोरों द्वारा वृक्षारोपण का कार्य भी सम्पन्न कराया।
इस दौरान संस्था प्रभारी सतीश यादव, त्रिलोकीनाथ मिश्रा (केयर टेकर), एवं सुनील कुमार व सुरेश वर्मा सहित सुरक्षा बल मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment