Breaking

Your Ads Here

Friday, March 20, 2026

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात की


नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से आज भाजपा के राष्ट्रीय कार्यालय, दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विनीत अग्रवाल शारदा ने शिष्टाचार भेंट की।

इस गरिमामयी भेंट के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष जी का स्नेह, मार्गदर्शन एवं प्रेरणादायी विचार प्राप्त हुए। उन्होंने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा व्यापारियों के हितों के प्रति पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करने का आह्वान किया। श्री शारदा ने राष्ट्रीय नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने और व्यापार वर्ग की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का संकल्प दोहराया।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here