Breaking

Your Ads Here

Wednesday, March 25, 2026

वरिष्ठ नागरिक सेवा समिति ने किया सम्मान समारोह

 


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। कंकरखेड़ा स्थित किसान कन्या इंटर कॉलेज मौहल्ला शिवलोक में वरिष्ठ नागरिक सेवा समिति ने स्कूल की प्रधानाचार्या एवं प्रदेश उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद सरला चौधरी, नगर निगम मेरठ में मनोनीत पार्षद पूर्व मंडल अध्यक्ष भाजपा गुल्लू ठाकुर को पुष्प माला एवं शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। 

उन्हें समिति का स्मृति चिन्ह और स्मारिका वरिष्ठ बन्धु भी भेंट की गई। स्कूल की मेधावी छात्राओं को भी स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर अनिल कांत शर्मा, विमलकांत कौशिक, जयवीर सिंह, सुमन कांत अरोरा,मुल्ख राज, हरपाल सिंह, राम गोपाल शर्मा, मदन पाल सिंह पुण्डीर, आशा शर्मा, हेमलता यादव उपस्थित रहे।मंच संचालन समिति अध्यक्ष महेन्द्र कुमार रस्तौगी ने किया।

 

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here