Breaking

Your Ads Here

Wednesday, March 25, 2026

आम पंचायत में डॉ. चरण सिंह लिसाडी को अध्यक्ष चुना गया

 


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। ग्राम लिसाडी में जाटव समाज की आम पंचायत आयोजित हुई। पंचायत की अध्यक्षता मास्टर लक्ष्मीचंद ने की व संचालन पूर्व ग्राम प्रधान चैन लाल हरित ने किया। पंचायत में डॉ भीमराव अंबेडकर के जन्म दिवस 14 अप्रैल को लिसाड़ी में शोभायात्रा के आयोजन के संबंध में विस्तृत विचार विमर्श हुआ। 

डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती शोभायात्रा समिति का सर्व सम्मति से डॉ चरण सिंह लिसाडी को अध्यक्ष चुना गया। साथ ही कुवर सेन को कोषाध्यक्ष चुना गया। महेंद्र सिंह सेंट्रल बैंक, मास्टर लख्मीचंद, चैन लाल हरित, मुंशी सिंह व नेपाल सिंह जाटव संरक्षक बनाए गए। मुंशी राम उपाध्यक्ष, धर्मवीर सिंह महामंत्री, वीरेंद्र गौतम व डॉ दीपांशु सिंह महामंत्री, हरिश्चंद्र डॉ जोधा सिंह सचिव चुने गए। डॉ चरण सिंह लिसाड़ी ने बताया कि ग्राम लिसाडी में वर्ष 1976 से निरंतर डॉ आंबेडकर शोभायात्रा का आयोजन होता है। इस बार शोभायात्रा विशाल एवं भव्य रूप में मनाई जाएगी । शोभायात्रा ग्राम लिसाडी स्थित डॉ अंबेडकर भवन से प्रारंभ होकर गांव के मुख्य मार्गों से होते हुए डॉ अंबेडकर भवन लिसाडी पर ही संपन्न होगी। पंचायत में जोगिंदर सिंह, सतेंद्र कर्दम, डॉ जोधा सिंह, अनिल कुमार, जतिन लिसाड़ी, अजय कुमार आदि सहित सेंकडो लोग उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here