Breaking

Your Ads Here

Wednesday, February 18, 2026

किठौर पुलिस ने अवैध तमंचा व कारतूस के साथ युवक को दबोचा




इकराम चौधरी

नित्य संदेश, किठौर। पुलिस ने अवैध हथियार रखने वाले एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने शाहजहांपुर बॉर्डर पर चेकिंग के दौरान कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ लिया। उसके कब्जे से एक अदद तमंचा .315 बोर और एक जिंदा कारतूस .315 बोर बरामद किया गया है।

पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेरठ के निर्देशन तथा पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) और क्षेत्राधिकारी किठौर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक प्रताप सिंह के नेतृत्व में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान मेरठ-गढ़ रोड स्थित शाहजहांपुर बॉर्डर पर रात करीब 11:05 बजे एक संदिग्ध युवक को रोका गया। तलाशी लेने पर उसके पास से अवैध तमंचा और कारतूस बरामद हुआ। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान अनीश पुत्र शकील निवासी ग्राम अगवानपुर, थाना परीक्षितगढ़, जिला मेरठ के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना किठौर में मु0अ0सं0 74/2026 धारा 3/25 आयुध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पुलिस ने बताया कि अभियुक्त का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है। फिलहाल उक्त मुकदमे के अतिरिक्त उसके विरुद्ध कोई अन्य मामला दर्ज नहीं पाया गया है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक दीपक जायसवाल, उपनिरीक्षक अनिल किशोर मौर्य तथा हेड कांस्टेबल राजकुमार शामिल रहे। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here