Breaking

Your Ads Here

Saturday, February 21, 2026

सप्त दिवसीय आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ

 
नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। 'मिशन शक्ति' अभियान के अंतर्गत शहीद मंगल पांडे राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय में एनसीसी इकाई और मिशन शक्ति समिति के तत्वावधान में छात्राओं और बालिकाओं की सुरक्षा हेतु सप्त दिवसीय आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम 'आयुध' का शुभारंभ किया गया। 

अभियान का उद्घाटन महाविद्यालय प्राचार्य प्रो. अंजू सिंह ने किया। आत्मरक्षा अभियान के अंतर्गत कराटे ब्लैक बेल्ट नीलम मिश्रा ने एनसीसी कैडट्स व छात्राओं को कराटे की आधारभूत जानकारी दी और अभ्यास कराया। नीलम ने कैडेट्स को आत्मरक्षा के बेसिक तरीकों का अभ्यास कराया और आत्मरक्षा की आवश्यकता की जानकारी दी। 

प्रशिक्षण में 30 कैडेट्स ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का संयोजन व संचालन समिति संयोजक डा. लता कुमार ने किया। समिति सदस्य प्रो स्वर्णलता कदम, डा मनीषा भूषण सहित डा निरुपमा वर्मा ने सहभागिता की। 

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here