नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी और ऋषभ क्रिकेट एकेडमी में चल रहे 16वें अरुण शुक्ला मेमोरियल डबल विकेट क्रिकेट टूर्नामेंट में शनिवार को 6 मैच खेले गए। रविवार को प्रतियोगिता में सेमीफाइनल और मंगलवार को फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे।
शनिवार को खेले गए पहले मैच में अभय और केशव की जोड़ी ने आदित्य और दीपांशु की जोड़ी को हराया। दूसरे मैच में शौर्य और उमंग की जोड़ी ने आईश और अरनव की जोड़ी को हराया। तीसरे मैच में शिव और अजहर की जोड़ी ने उत्तम और तोहदूर की जोड़ी को हराया। चौथे मैच में विपुल और निवेश की जोड़ी ने दिव्य और आरोहन की जोड़ी को हराया। पांचवे मैच में उत्तम और तोहिदूर की जोड़ी ने आईश और अरनव को हराकर जीत प्राप्त की। छठे मैच में दिव्य और आरोहन की जोड़ी ने केशव और आरोहन को हराया।
क्रिकेट कोच अतहर अली ने बताया कि रविवार को जूनियर वर्ग के सेमीफाइनल मैच खेले जाएंगे। सब जूनियर और जूनियर वर्ग के फाइनल मैच मंगलवार को खेले जाएंगे। उसी दिन दोपहर 3 बजे विजेता टीमों को सम्मानित किया जाएगा।
No comments:
Post a Comment