Breaking

Your Ads Here

Saturday, February 21, 2026

नेफ्रोलॉजी और किडनी ट्रांसप्लांट ओपीडी सेवाओं की शुरुआत की


सुहैल खान
नित्य संदेश, मुज़फ्फरनगर। मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, वैशाली ने मुज़फ्फरनगर के उत्रेजा मेडिकल सेंटर में अपनी विशेष नेफ्रोलॉजी और किडनी ट्रांसप्लांट ओपीडी सेवाओं की शुरुआत की है। इस विशेष ओपीडी सेवा का शुभारंभ मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, वैशाली के नेफ्रोलॉजी विभाग के सीनियर कंसल्टेंट, डॉ. अभिनव कत्याल की उपस्थिति में किया गया।

डॉ. अभिनव कत्याल अब हर शनिवार दोपहर 12:00 बजे से 2:00 बजे तक उत्रेजा मेडिकल सेंटर, मुज़फ्फरनगर में उपलब्ध रहेंगे, जहां वे मरीजों की प्रारंभिक जांच, कंसल्टेशन और फॉलो-अप सेवाएं प्रदान करेंगे।

इस अवसर पर मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, वैशाली के नेफ्रोलॉजी विभाग के सीनियर कंसल्टेंट, डॉ. अभिनव कत्याल ने कहा “किडनी फेलियर और क्रॉनिक किडनी डिजीज (सीकेडी) के मामलों में लगातार वृद्धि देखी जा रही है, जिसका मुख्य कारण समय पर सही डायग्नोसिस न हो पाना और उपचार में देरी है। कई मामलों में अंतिम समाधान किडनी ट्रांसप्लांट ही रह जाता है, इसलिए यह आवश्यक है कि मरीजों को एडवांस ट्रीटमेंट ऑप्शंस के बारे में सही समय पर जानकारी मिले। इस ओपीडी सेवा के माध्यम से विशेषज्ञ इलाज को मुज़फ्फरनगर के लोगों के और करीब लाया जा रहा है, जिससे उन्हें समय पर उपचार और नियमित फॉलो-अप मिल सके।“

डॉ. कत्याल ने आगे बताया “इस पहल का मुख्य फोकस अर्ली डिटेक्शन, पर्सनलाइज्ड ट्रीटमेंट प्लान और लॉन्ग-टर्म मैनेजमेंट पर रहेगा, ताकि किडनी से जुड़ी बीमारियों से पीड़ित मरीजों को बेहतर और स्थायी परिणाम मिल सकें।“

शहर और आसपास के क्षेत्रों में रीनल फेलियर के बढ़ते मामलों को देखते हुए मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, वैशाली की यह पहल एक महत्वपूर्ण कदम है, जो मरीजों को क्वालिटी हेल्थकेयर सेवाओं तक आसान और समय पर पहुंच सुनिश्चित करेगी।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here