प्रखर शर्मा
नित्य संदेश, मवाना। स्प्रिंग डेल्स पब्लिक स्कूल, मवाना के लिए अत्यंत गर्व का विषय है कि विद्यालय के तीन प्रतिभाशाली विद्यार्थियों पुरु चौहान, देवांश धामा एवं देव राणा ने जेईई मेन परीक्षा में 90 परसंटाइल से अधिक अंक प्राप्त कर विद्यालय एवं क्षेत्र के साथ साथ अपने माता-पिता का नाम रोशन किया है।
इसमें पुरु चौहान 94.6 परसंटाइल, देवांश धामा 91.5 परसंटाइल एवं देव राणा ने 90.6 परसंटाइल अंकों से जेईई मेन परीक्षा उत्तीर्ण की ।
विद्यार्थियों की इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर विद्यालय परिसर में हर्ष का वातावरण है।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक मनोज कुमार रस्तोगी व प्रबंधिका मीनू रस्तोगी ने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की कठिन मेहनत, अनुशासन एवं शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है।
प्रधानाचार्य कमल कुमार दीवान ने बच्चों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि ये विद्यालय सदैव विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने शिक्षकों के समर्पण एवं अभिभावकों के सहयोग की भी सराहना की।

No comments:
Post a Comment