Breaking

Your Ads Here

Thursday, February 19, 2026

मौसमी बीमारियों और संक्रमण के बढ़ते मामलों के चलते अस्पताल में भारी भीड़

 


रवि गौतम

नित्य संदेश, परीक्षितगढ़। बदलते मौसम के कारण  भावनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र  सीएचसी में मरीजों की संख्या में वृद्धि दर्ज की गई है। मौसमी बीमारियों और संक्रमण के बढ़ते मामलों के चलते अस्पताल में भारी भीड़ देखी जा रही है।

भावनपुर के समुदाय स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ अश्वनी कुमार ने बताया कि मौसम में हो रहे उतार-चढ़ाव का सीधा असर मरीजों की संख्या पर पड़ रहा है। खांसी, जुकाम, नजला और एलर्जी जैसी समस्याओं से पीड़ित मरीज उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। इसी बीच, समुदाय स्वास्थ्य केंद्र पर तीन दिवसीय नेत्र चिकित्सा शिविर का  आयोजन किया गया। जिसमें  गुरुवार को नेत्र चिकित्सा डॉ सत्येंद्र शर्मा ने  शिविर में  मरीजों की आंखों की जांच की गई जिसमें 45 मरीज को चश्मे वितरित किए गए। जांच के बाद अधिकांश मरीजों को दवाइयां दी गईं और उन्हें आंखों की उचित साफ-सफाई तथा देखभाल रखने की सलाह भी दी गई।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here