नित्य संदेश ब्यूरो
रोहटा। सोमवार को जिला गन्ना अधिकारी बृजेश पटेल ने गन्ना विभाग की टीम के साथ गन्ना क्रय केंद्रों पर अचानक छापामार कार्रवाई की। हालांकि निरीक्षण में घटतोली तो नहीं मिली। लेकिन गन्ना विभाग की छापा मार कार्यवाही से तौल लिपिकों में अफरातफरी मची रही।
सोमवार की दोपहर को सबसे पहले गन्ना विभाग की टीम जिला गन्ना अधिकारी बृजेश पटेल के नेतृत्व मे मेरठ बड़ौत मुख्य मार्ग पर स्थित किनोनी चीनी मिल के अरनावली गन्ना क्रय केंद्र पर पहुंची। और वहां पर तोल कार्य कर रहे टोल लिपिक का कांटा रजिस्टर, निरीक्षण पुस्तिका, ओर उपस्थित रजिस्टर की जांच की और उसके बाद एक किसान की ट्रॉली को पांच कुंतल के बांट रखकर पुनः टोल कराई हालांकि तोल में तो कोई अंतर नहीं पाया। लेकिन कुछ मामूली खामियां मिलने पर उन्हें पूरा करने के लिए तोल लिपिक को सख्त चेतावनी दी। उसके बाद टीम ने गन्ना क्रय केंद्र आजमपुर ओर पुठ खास क्रय केंद्र पर पहुंचकर निरीक्षण किया। और किसानों से मिलकर उनकी समस्या सुनी किसानों ने समिति स्तर पर इंडेंट बढ़वाने और किनोनी चीनी मिल से गन्ने का भुगतान जल्द दिलाने की मांग की। जिला गन्ना अधिकारी ने किसानों को उनके मांगों को शीघ्र पूरा करने का आश्वासन दिया।
किसानों से अपील की कि वह चीनी मिल को साफ ताजा छिला हुआ गन्ना आपूर्ति करे। और यदि किसी किसान को कोई समस्या चीनी मिल प्रबंधन और गन्ना विभाग से है। तो उसकी जानकारी गन्ना समिति सचिव को दे । ओर तोल लिपिकों को नियमित समय अनुसार तौल करने की सख्त हिदायत दी। इस मौके पर किनोनी चीनी मिल के वरिष्ठ गन्ना उप महा प्रबंधक लोकेश राणा, गन्ना अधिकारी सचिन सांगवान, मलियाना गन्ना समिति के ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक जगदीप गुप्ता, वरिष्ठ लिपिक नवीन सांगवान निरीक्षण के समय टीम में मौजूद रहे।
खबर की फोटो भी है।

No comments:
Post a Comment