Breaking

Your Ads Here

Monday, February 9, 2026

श्री वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय/ संस्थान की वार्षिक स्पोर्ट्स मीट ‘वर्चस्व-2026’ का शानदार समापन



विश्वास राणा

नित्य संदेश, गजरौला। राष्ट्रीय राजमार्ग बाईपास स्थित श्री वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय / संस्थान स्कूल ऑफ नर्सिंग की ओर से वार्षिक स्पोर्ट्स मीट ‘वर्चस्व-2026’ का शानदार समापन हुआ, जिसमें अलग-अलग हाउस (रेड हाउस, ग्रीन हाउस, यलो हाउस एवं ब्लू हाउस) के लगभग 1200 से अधिक खिलाड़ियों ने दो दर्जन से अधिक खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करते हुए कुल 142 मेडल और पदक पर कब्ज़ा किया | खेल महाकुम्भ में आज सोमवार को समापन पर विजेता टीमों एवं खिलाड़ियों को संस्थान की ओर से ट्राँफी, मेडल एवं सर्टीफिकेट देकर सम्मानित किया गया ।

-श्री वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय / संस्थान के मेजर ध्यानचन्द कांफ्रेंस हाल में ‘खेल महाकुम्भ’ वार्षिक स्पोर्ट्स मीट ‘वर्चस्व-2026’ की क्लोजिंग सेरेमनी का शुभारम्भ संस्थापक अध्यक्ष डा. सुधीर गिरि, प्रतिकुलाधिपति डा. राजीव त्यागी, मुख्य अतिथि सुश्री अंकिता सिंह, वित्त निदेशक युवराज सिंह, नर्सिंग डीन डा. ऐना ऐरिक ब्राउन आदि ने सरस्वती माँ की प्रतिमा के सन्मुख दीप प्रज्ज्वलित करके किया | अपने सम्बोधन में संस्थापक अध्यक्ष सुधीर गिरि ने कहा कि खेल ही नहीं बल्कि जीवन की किसी भी ‘स्पर्धा’ में हम कभी हारते नहीं है, जब हम किसी स्पर्धा में प्रतिभाग करते हैं तो, या तो हम जीतते हैं या फिर सीखते हैं कि हमारे प्रदर्शन में कहाँ कमी रह गयी । इसलिए युवा विभिन्न स्पर्धाओं में प्रतिभाग अवश्य करें । मुख्य अतिथि सुश्री अंकिता सिंह ने कहा कि ‘फिट इण्डिया’ ‘खेलो इण्डिया’ जैसी शानदार योजनाओं से आज भारतीय खिलाड़ी विश्व स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं । युवा शक्ति के दम पर भारत सारी दुनिया के नेतृत्व के लिए तैयार है | 

इस अवसर पर कुलसचिव प्रो. (डा.) पीयूष कुमार पाण्डेय, डीन एकेडमिक डा. राजेश सिंह, डा. मंजरी राणा, डा. मनीष शर्मा, डा. आशुतोष गौतम, डा. योगेश्वर शर्मा, डा. स्नेहलता गोस्वामी, डा. श्रीराम गुप्ता, शक्ति ध्वज सिंह, रीना जोशी, मारूफ चौधरी, एस. एस. बघेल, संजीव कुमार, अनुषा कर्णवाल, जूही गुप्ता, इन्दुबाला, हुमा कौसर, हरप्रीत कौर, सुमनदीप कौर, एलिशा एडवर्ड, अखिल कुमार, अनुज कुमार शर्मा, तहसीर आलम, शोएब आलम, जुबैर आलम एवं मेरठ परिसर से डा.पंकज चौधरी मीडिया प्रभारी विश्वास राणा आदि लोग उपस्थित रहे ।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here