Breaking

Your Ads Here

Monday, February 9, 2026

एसआईआर अभियान के नोटिस की सुनवाई हुई



नित्य संदेश ब्यूरो

रोहटा। ब्लॉक मुख्यालय पर चुनाव आयोग द्वारा चलाए जा रहे एसआईआर अभियान के नोटिस की सुनवाई का समय दो दिन पूर्व समाप्त हो चुका है, लेकिन मात्र 50 प्रतिशत मतदाताओं ने ब्लॉक मुख्यालय पर पहुंचकर अपने नोटिस को लेकर वोट की मैपिंग का कार्य कराया है। अभी तक आधे मतदाताओं ने ब्लॉक में जाकर मैपिंग कराया जाना गवारा नहीं किया है।

बता दे कि रोहटा ब्लॉक क्षेत्र के 41 गांव में 8000 मतदाताओं को एसआईआर अभियान के पुनरीक्षण में मैपिंग के लिए नोटिस जारी किए गए थे। जिसके लिए ब्लॉक मुख्यालय में स्थित हाल में मजिस्ट्रेट सतीश कुमार के नेतृत्व में नोटिसों की सुनवाई 22 जनवरी से 7 फरवरी तक करने की कार्रवाई प्रशासन की ओर से की जा रही है। नोटिस की मैपिंग का समय दो दिन पूर्व हो चुका लेकिन ब्लॉक के मात्र 4000 मतदाताओं ने ब्लॉक में पहुंचकर अपने नोटिसों को लेकर मैपिंग का कार्य कराया है। लेकिन अभी आधे मतदाताओं ने नोटिस मिलने के बाद भी एसआईआर की मैपिंग कराना गवारा नहीं किया है। धीमी गति को देखते हुए अभी दो दिन ओर नोटिसों की मैपिंग का कार्य किया जायेगा। इसके अलावा नई वोट को बनाने का कार्य भी बीएलओ के द्वारा बूथों पर सुबह दस बजे से 12 बजे तक किया जा रहा है। 

उन्होंने मतदाताओं ने अपील की वह ब्लॉक कार्यालय में आकर हर हाल में अपने नोटिस को लेकर मैपिंग का कार्य करा ले। उन्होंने बताया कि जो बीएलओ को ड्यूटी में लगाया गया है वह अपनी ड्यूटी का सही से निर्वाह नहीं कर रही है। जिस कारण कार्य धीमी गति से चल रहा है। इसकी रिपोर्ट तैयार कर उच्च अधिकारयों को भेजी जा रही है।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here