सपना सीपी साहू
नित्य संदेश, इंदौर। श्री ऑल इंडिया श्वेतांबर स्थानकवासी जैन कॉन्फ्रेंस मध्य प्रदेश प्रांतीय शाखा व युवाचार्य श्री महेंद्र ऋषि जी म. सा के सानिंधिया में प्रांतीय सम्मेलन महावीर बाग में हुआ, जिसमें अभिग्रह धारी राजेश मुनि म सा,, प्रवचनकर अभिषेक मुनि म सा, विकसित मुनि म सा, निमाड़ सौरभ रमणीक कुंवर म सा आदि ठाना, प्रवर्तनी दिव्या ज्योति म सा आदि ठाना, अरुणा म सा आदि ठाना उपस्थित थे।
इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय महामंत्री अमित राय दिल्ली से, राष्ट्रीय चेयरमैन विश्वस्थ्य मंडल रमेश जी भंडारी इंदौर से, राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष श्रीमती संतोष जी जैन दिल्ली से, राष्ट्रीय महिला महामंत्री ऋचा जी जैन दिल्ली से, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष श्री विनय कुमार जी जैन दिल्ली से, राष्ट्रीय समन्वयसक जोंन श्री सुरेश जी लुणावत दिल्ली से, मुख्य रूप से उपस्थित थे। प्रांतीय सम्मेलन दो चरण में कंप्लीट हुआ पहले चरण में म सा का प्रवचन व प्रांतीय अध्यक्ष व राष्ट्रीय पदाधिकारीयो
का उद्बोधन हुआ जिसमें राष्ट्रीय महामंत्री अमित राय जी ने 120 साल पुरानी संस्था के बारे में विस्तार से बताया। वाकई श्रमण संघ के इतिहास के बारे में बहुत ही सुंदर विवेचना की।
विश्वास मंडल के अध्यक्ष श्री रमेश जी भंडारी ने अपने उद्बोधन मै बताया कि मध्य प्रदेश प्रांत द्वारा यह जो कार्यक्रम किया गया है अपने आप में प्रेरणादायक रहेगा मध्य प्रदेश के पदाधिकारी ने जिस उत्साह और मांग से इस पार्टी अधिवेशन में भाग लिया है यह स्थानकवासी जैन समाज के लिए मिल का पत्थर सिद्ध होगा अब हमें सदस्यता विस्तार पर कार्य करना है ध्यान देना चाहिए।
दूसरे सत्र में श्रवण संघ को कैसे और ऊंचाइयों पर ले जाए जिस पर बहुत सारों ने अपनी बात लिखकर युवा चार्य श्री महेंद्र ऋषि जी म सा को अपनी समस्या बताइ जिस की समस्या का समाधान युवाचार्य जी म सा ने किया राष्ट्रीय पदाधिकारी के साथ वर्तमान परीस्थिति व आने वाली परीस्थिति के बारे में बहुत सारी बातों पर विचार विमर्श हुआ, इसमें मुख्य रूप से प्रांतीया अध्यक्ष श्री हुलाशजी बेताला, महामंत्री श्री पीयूष जी जैन ,भूतपूर्व अध्यक्ष श्री ललितजी छ्लानी, मुख्य संयोजक व राष्ट्रीय अध्यक्ष मानव सेवा के श्री प्रकाश जी भटेवरा, सह महामंत्री कांतिलाल मेहता,हेमेंत जी बोरा,शिखर जि बाफना, जिनेश्वरजी जैन, ,कोषाध्यक्ष राजेश झामड़ ,महिला शाखा अध्यक्ष सुनीता जी छजलानी, युवा शाखा अध्यक्ष सुविधि झवेरी, अमित मोदी अरुण जी जैन सुभाष जी विनायकआ व इंदौर व आस पास से करीब 800 से ज्यादा इस कार्यक्रम में उपस्तिथ थे,कार्यक्रम संचालन महामंत्री पियूष जी जैन ने किया। अंत में आभार कांतिलाल मेहता ने किया
No comments:
Post a Comment