नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी में जीटीबी स्कूल क्रिकेट एकेडमी और ऋषभ क्रिकेट एकेडमी की ओर से 16वा अरुण शुक्ला मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन 11 फरवरी से किया जा रहा है। यह डबल विकेट क्रिकेट टूर्नामेंट जीटीबी के मैदान पर खेला जाएगा। यह जानकारी मंगलवार को एकेडमी में आयोजित पत्रकारवार्ता में अध्यक्ष यश करन सिंह सालवान ने दी।
उन्होंने बताया कि टूर्नामेंट दो वर्ग में सब जूनियर और जूनियर वर्ग में खेला जाएगा। व्यापारी नेता रजनीश कौशल ने बताया कि टूर्नामेंट का उद्घाटन मुख्य अतिथि राघवेंद्र सिंह के द्वारा किया जाएगा। क्रिकेट कोच अतहर अली ने बताया कि टूर्नामेंट में सब जूनियर वर्ग में 25 जोड़े और जूनियर वर्ग में 20 जोड़े प्रतिभाग करेंगे। प्रेसवार्ता में राहुल, हिमांशु शर्मा, पूजा आदि मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment