Breaking

Your Ads Here

Thursday, February 12, 2026

एमएम पब्लिक स्कूल में एकदिवसीय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन

रवि गौतम 
नित्य संदेश, परीक्षितगढ़। एमएम पब्लिक स्कूल ग्राम बली में एकदिवसीय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया जिसमें विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक विज्ञान के प्रोजेक्ट बनाएं और उनके बारे में अतिथियों को जानकारी दी 

अतिथियों द्वारा सभी छात्र-छात्राओं को मेडल व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि रतिराम मावी पूर्व प्रधानाचार्य बहसूमा मास्टर राजेंद्र नागर मास्टर रामवीर मावी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। एमएम पब्लिक स्कूल प्रांगण में लगे विज्ञान मेले में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने विज्ञान के अनेक मॉडल जैसे वाष्पोत्सर्जन वाटर पंप सूर्य ग्रहण वॉटर प्यूरीफायर चंद्रयान तथा मिसाइल आदि के मॉडल बनाकर अतिथियों को उनके बारे में जानकारी दी बच्चों के कार्यों की प्रशंसा करते हुए विशिष्ट अतिथि मास्टर नितिन मावी मास्टर राधे मास्टर इसरार अहमद मास्टर संजीव ने कार्यक्रम संयोजक मास्टर राजवीर सिंह को बधाई दी और कहा कि उनके निर्देशन में बच्चों ने बहुत सुंदर विज्ञान प्रदर्शनी लगाई है इस तरह के आयोजन विद्यालय में होते रहने चाहिए। 

कार्यक्रम की अध्यक्षता मास्टर रामवीर मावी प्रबंधक ज्ञानस्थली इंटर कॉलेज सिखेड़ा तथा संचालन हिमांशी मावी ने किया। वही इंटर की छात्राओं ने होम साइंस के अंतर्गत अनेक स्वादिष्ट पकवान बनाएं। विद्यालय के प्रबंधक राजीव मावी ने सभी छात्र-छात्राओं का उत्साह वर्धन किया वहीं विद्यालय के प्रधानाचार्य अरविंद कुमार मावी ने कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी छात्र-छात्राओं तथा अतिथियों को मेडल व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। 

इस कार्यक्रम में मास्टर शुभम भावी आदेश कुमार राहुल कुमार आमिर सैफी गुलफाम अली अनुराधा आंचल शबाना हिना लवी इशिका सुंदरी तनु आदि का सहयोग रहा। इस अवसर पर शिवा मावी आर्यन लक्ष्य यस मावी केशव मावी साहिस्ता शगुन सबीना सहित समस्त छात्राएं उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here