Breaking

Your Ads Here

Friday, February 20, 2026

जनपद स्तरीय वृहद क्रेडिट कैम्प का सफल आयोजन


नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। जनपद स्तरीय वृहद क्रेडिट कैम्प का सफल आयोजन जिले की सभी बैंको के द्वारा किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विभिन्न सरकारी योजनाओं ( सी एम.युवा/ पी.एम.विश्वकर्मा/ पी एम सूर्यघर/ ओ डी ओ पी / पी एम मुद्रा योजना) के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों को ऋण स्वीकृति प्रदान कर स्वरोजगार एवं आर्थिक सशक्तिकरण को बढ़ावा देना था। कैम्प में जनपद के विभिन्न बैंकों द्वारा बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया गया।

कैम्प में विशेष रूप से स्वरोजगार, लघु उद्यम, पशुपालन एवं सौर ऊर्जा से संबंधित योजनाओं पर बल दिया गया, जिससे ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के लाभार्थियों को आत्मनिर्भर बनने का अवसर प्राप्त हो सके। मुख्य कार्यक्रम केनरा बैंक आर सेटी व भवानी पुर शाखा प्रांगण मे किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ए.जी.एम. क्षेत्रीय कार्यालय मेरठ व संचालन अग्रणी जिला प्रबंधक राकेश कुमार खन्ना द्वारा किया गया। उन्होंने जिला प्रशासन एवं समस्त बैंकों का सफल आयोजन हेतु आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर पी.एम.जे.जे.बी.वाई लाभार्थी को कलेम का 2 लाख रुपए का चेक भी प्रदान किया गया। कार्यक्रम के अन्त मे सी.एम.भवानीपुरम शाखा द्वारा उपस्थित जनसमूह का आभार व्यक्त करते हुए उनका धन्यवाद किया गया।
जनपद प्रशासन एवं बैंकिंग तंत्र द्वारा भविष्य में भी इस प्रकार के कैम्प आयोजित कर अधिक से अधिक पात्र लाभार्थियों को लाभान्वित करने का आश्वासन दिया गया।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here