उत्सव भारद्वाज
नित्य संदेश, मेरठ। नीलकंठ विद्यापीठ कॉलेज में केबीए-बीएड विद्यार्थियों के लिए आयोजित पांच दिवसीय स्काउट एवं गाइड कैंप का समापन उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। शिविर के चतुर्थ दिवस की शुरुआत स्काउट ध्वजारोहण, प्रार्थना एवं स्वागत तिलक के साथ की गई।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में संस्थान के चेयरमैन बृजवीर सिंह, डायरेक्टर जनरल डॉ. योगेश भोमिया, विद्यापीठ निदेशक डॉ. अमित गुप्ता, नीलकंठ इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के निदेशक डॉ. विशाल कोहली तथा नीलकंठ फार्मेसी कॉलेज के निदेशक डॉ. भूपेंद्र तोमर मौजूद रहे। स्काउट इंस्ट्रक्टर ज्योति शर्मा ने विद्यार्थियों के साथ झंडा गीत प्रस्तुत कर कार्यक्रम को प्रेरणादायक बनाया। शिविर के दौरान विद्यार्थियों ने हरियाणा, राजस्थान, पंजाब और उत्तर प्रदेश की थीम पर आकर्षक टेंट सजाए, जिनमें संबंधित राज्यों की संस्कृति, वेशभूषा, परंपराएं और खान-पान की झलक देखने को मिली। लोकनृत्य एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।
कार्यक्रम का संचालन अवंतिका सिंह ने किया। अंत में विभागाध्यक्ष रेखा चौधरी ने धन्यवाद ज्ञापन देते हुए सभी अतिथियों, शिक्षकों और विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में उषा शर्मा, नेहा शर्मा, टीना चौधरी, अंजली चौधरी, कपिल अग्रवाल, राधिका सहित अन्य शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment