नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। लाला लाजपत राय स्मारक मेडिकल कॉलेज मेरठ पश्चिमी उत्तरप्रदेश का एक काफ़ी पुराना चिकित्सा महाविद्यालय है। जो कई वर्षों से छात्रहित व जनहित में निरंतर कार्य कर रहा है।
मेडिकल कॉलेज मेरठ में एक अत्यंत चुनौतीपूर्ण मामले में, सर्जनों की एक टीम ने डॉ भानु प्रताप सिंह के निर्देशन में फावड़े के प्रहार से कटे और क्षत-विक्षत चेहरे की जटिल पुनर्निर्माण (Reconstructive) सर्जरी सफलतापूर्वक की है। मरीज ओमवती उम्र ४४ वर्ष निवासी ख़रख़ौदा को अस्पताल में तत्काल सर्जरी के लिए लाया गया, जहाँ गहन मूल्यांकन के बाद विशेषज्ञों ने चेहरे की हड्डी, मांसपेशियों और त्वचा को रिपेयर किया। मरीज़ की स्थिति के अनुसार मरीज का चेहरा फावड़े से गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गया था।
मेडिकल कॉलेज मेरठ के अनुभवी विशेषज्ञ चिकित्सकों ने रिकंस्ट्रक्टिव प्लास्टिक सर्जरी के माध्यम से चेहरे की शारीरिक रचना को बहाल किया गया। डॉ भानु प्रताप सिंह अनुभवी प्लास्टिक सर्जन और मैक्सिलोफेशियल विशेषज्ञों ने घंटों की मेहनत के बाद सर्जरी को सफल बनाया।
मरीज की जान बचाने के साथ-साथ चेहरे के सामान्य आकार और कार्यक्षमता (खाने, बोलने) को वापस पाने की दिशा में रिकवरी जारी है।
प्राचार्य डॉ आर सी गुप्ता ने इस जटिल सर्जरी हेतु डॉ भानु प्रताप सिंह तथा उनकी टीम को बधाई दी। साथ ही साथ उन्होंने कहा कि यह सफल ऑपरेशन मेडिकल कॉलेज मेरठ की चिकित्सा तकनीक में उन्नति और गंभीर चेहरे की चोटों के इलाज में विशेषज्ञता को दर्शाता है।

No comments:
Post a Comment