Breaking

Your Ads Here

Saturday, January 31, 2026

सुभारती विश्वविद्यालय में शूटिंग चैंपियनशिप और ज्ञान प्रणाली पर व्याख्यान आयोजित



नित्य संदेश ब्यूरो

 

मेरठ। स्वामी विवेकानंद सुभारती विश्वविद्यालय के शूटिंग रेंज में चल रही ऑल इंडिया इंटर-यूनिवर्सिटी शूटिंग चैंपियनशिप (पुरुष एवं महिला) के विभिन्न परिणाम घोषित हो गए। 27 जनवरी से 4 फरवरी तक आयोजित इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देशभर के 240 विश्वविद्यालयों से करीब 1500 निशानेबाज हिस्सा ले रहे हैं।

 

शिक्षा संकायाध्यक्ष व खेल समिति चेयरमैन लेफ्टिनेंट (डॉ.) संदीप चौधरी ने बताया कि एयर राइफल 10 मीटर व्यक्तिगत में लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के हिमांशु ने स्वर्णगुरु नानक देव यूनिवर्सिटी के ऐश्वर्या प्रताप सिंह तोमर ने रजत व अभिनव साहा ने कांस्य जीता। एयर पिस्टल 10 मीटर व्यक्तिगत में राजीव गांधी यूनिवर्सिटी के पुष्पेंद्र सिंह ने स्वर्णखालसा यूनिवर्सिटी अमृतसर के बी. हर्ष स्वामी ने रजत तथा गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी के अमित शर्मा ने कांस्य प्राप्त किया।

 

टीम एयर पिस्टल में गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी की टीम (अमित शर्माप्रमोदहर्ष गुप्ता) स्वर्णपंजाबी यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ की टीम (सरबजीत सिंहउदयवीर सिंधुविजयवीर सिंधु) रजत व कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी की टीम (अर्जुननरेंद्र चोपड़ाराहुल) कांस्य विजेता रही। टीम एयर राइफल में गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी की टीम (अभिनव साहाऐश्वर्या प्रताप सिंह तोमरहर्षवर्धन शर्मा) ने स्वर्णलवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी की टीम (हिमांशुआदित्य सिंहविदित जैन) ने रजत तथा पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ की टीम (सूर्य प्रताप सिंहमृदुल सिंघलपुरु राज बर्थाल) ने कांस्य जीता। प्रशासन ने सभी विजेताओं व प्रतिभागियों को बधाई दी।

 

शिक्षा संकाय में भारतीय ज्ञान प्रणाली पर व्याख्यान

 

विश्वविद्यालय के शिक्षा संकाय ने भारतीय ज्ञान प्रणाली एवं अनुसंधान में नैतिक मुद्दे’ विषय पर अतिथि व्याख्यान आयोजित किया। मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन से शुभारंभ हुआ। संकायाध्यक्ष लेफ्टिनेंट प्रो. (डॉ.) संदीप कुमार ने अतिथियों का स्वागत किया। डॉ. डी.सी. सक्सेनानिदेशक राष्ट्रबोध ने राष्ट्रबोध के महत्व पर बोले। प्रो. (डॉ.) इंदिरा सिंहविभागाध्यक्ष शिक्षा विभाग ने मुख्य वक्ता का परिचय दिया।

 

मुख्य वक्ता प्रो. धनंजय जोशी (पूर्व संस्थापक कुलपति दिल्ली टीचर्स यूनिवर्सिटी व प्रोफेसर गुरु गोविंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय) ने भारतीय ज्ञान प्रणाली (आईकेएस)एआई के एकीकरणअनुसंधान में नैतिकता पर व्याख्यान दिया। उन्होंने कहा कि आईकेएस के साथ एआई का प्रौद्योगिकी-सहायित एकीकरण अंतर्विषयी अनुसंधान के नए आयाम खोलेगा। प्रो. (डॉ.) सुभाष चंद्र तिवारीविभागाध्यक्ष पॉलिटेक्निक कॉलेज अपने छात्रों के साथ उपस्थित रहे। कार्यक्रम संचालन डॉ. मुमताज शेख ने किया तथा धन्यवाद डॉ. अनोज राज ने दिया।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here