Breaking

Your Ads Here

Tuesday, February 17, 2026

ऐतिहासिक होगी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मेरठ में रैली: सत्यवीर त्यागी



रवि गौतम

नित्य संदेश, परीक्षितगढ़। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 फरवरी को होने वाले मेट्रो ट्रेन उद्घाटन समारोह में शामिल होंगे, उनके सम्मान समारोह में रैली निकालकर उनका अभिनंदन किया जाएगा। 

भाजपा के पूर्व विधायक सतवीर त्यागी के आवास पर विधानसभा क्षेत्र किठौर के कार्यकर्ताओं की एक बैठक आयोजित की गई, बैठक की अध्यक्षता भाजपा के जिला अध्यक्ष हरबीरपाल ने तथा संचालन चौधरी जयवीर सिंह पूर्व अध्यक्ष जिला सहकारी बैंक मेरठ बागपत ने किया, बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक भाजपा नेता सतवीर त्यागी ने कहा कि 22 तारीख को मेरठ में होने वाले उद्घाटन समारोह को रैली के रुप ऐतिहासिक होगी, जिसमें हजारों की संख्या में कार्यकर्ता पहुंचकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास कार्य को सुनेंगे क्योंकि भाजपा सरकार में पूरे देश में नई-नई योजना चला कर देश प्रदेश का तेजी से विकास किया जा रहा है इसलिए भाजपा से जुड़कर पार्टी को मजबूत करें तभी देश का विकास होगा बैठक में जिला मंत्री भंवर सिंह तोमर मंडल अध्यक्ष कृष्ण त्यागी मोनू कुंनकुरा उदय प्रताप सिंह मुनेंद्र नागर अनुज नागर नितिन त्यागी पूर्व ब्लाक प्रमुख ब्रजवीर सिंह गुर्जर कौशल चौहान आदि सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here