Breaking

Your Ads Here

Saturday, February 21, 2026

51 दिव्यांगजनों को मिलेंगे कृत्रिम उपकरण: हिटलर त्यागी



रवि गौतम

नित्य संदेश, परीक्षितगढ़। अखिल विद्या समिति के तत्वावधान में चल रहे महोत्सव में स्पार्क मिंडा फाउंडेशन द्वारा दिव्यांग जनों को उनके जरूरत के हिसाब से सहायक कृत्रिम अंग उपकरण हेतु स्करेनिंग शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि चेयरमैन हिटलर त्यागी ने फीता काटकर किया। 

कहा कि अखिल विद्या समिति जाति धर्म से ऊपर उठकर मानव कल्याण के कार्य कर रही है दिव्यांगों की सेवा में आयोजित शिविर का अधिक से अधिक लोग लाभ उठायें, जहां बिना किसी भेद भाव के उनकी जरूरत के हिसाब से निःशुल्क उपकरण भेंट किये जाएंगे समिति अध्यक्ष विष्णु अवतार रुहेला ने बताया कि दिव्यांगजनों के लिए अखिल विद्या समिति परीक्षितगढ़ नगर में दिव्यांग सेवा सेंटर बनाएगी डॉ सुमित कुमार, मुस्कान, एवं ने 51 दिव्यांगजनों का निरीक्षण कर रजिस्ट्रेशन किया। 

दिव्यांग समाजसेवी परवेज अली खजूरी ने कहा कि आगामी 18 मार्च को  नोएडा के स्पार्क मिंडा फाउंडेशन सेंटर में सभी दिव्यांगजनों को निशुल्क उपकरण भेंट किए जाएंगेइस अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय नारी परिषद की अध्यक्ष पूनम रुहेला, परीक्षितगढ़ महोत्सव आयोजन समिति की अध्यक्ष स्वाति चौधरी, मरगूब अली किठोरी, गोलू पवार, सलीम, इस्लामुद्दीन, गजेंद्र मित्तल, रोशनसिंह, शहजाद, रमेश ,किरणपाल, ओजस्विनी रुहेला, वंशिका उपाध्याय आदि दिव्यांगजन उपस्थित रहे

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here