Breaking

Your Ads Here

Monday, February 9, 2026

नीलकंठ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स की टीम इंटर यूनिवर्सिटी कबड्डी टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में पहुँची, 40 अंकों से शानदार जीत


उत्सव भारद्वाज 
नित्य संदेश, मेरठ। नीलकंठ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स, मेरठ के खिलाड़ियों ने खेल प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के तत्वावधान में आयोजित इंटर यूनिवर्सिटी कबड्डी प्रतियोगिता में उल्लेखनीय सफलता हासिल की 06 से 08 फरवरी तक आयोजित इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में संस्थान की टीम ने दमदार प्रदर्शन करते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया और प्रतिद्वंद्वी टीम को 40 अंकों के बड़े अंतर से पराजित कर अपनी श्रेष्ठता साबित की।

मैदान पर खिलाड़ियों ने बेहतरीन तालमेल चुस्ती-फुर्ती और रणनीतिक खेल का प्रदर्शन किया। टीम कप्तान अंकुर राठी और टीम कोच सुशील त्यागी के नेतृत्व में खिलाड़ियों – रोहित मावी योगेश चौधरी, प्रखर सिंह, कपिल सैनी, शिव मित्तल एवं हर्षित चौहान – ने शानदार खेल दिखाते हुए लगातार अंक अर्जित किए। खिलाड़ियों की आक्रामक रेड और सशक्त डिफेंस ने दर्शकों का उत्साह बढ़ाया और टीम को निर्णायक बढ़त दिलाई।

संस्थान के डायरेक्टर जनरल डॉ. योगेश भौमिया ने टीम की उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि खेल गतिविधियाँ विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। खेल अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता को विकसित करते हैं, जो जीवन में सफलता के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन की कामना की।

संस्थान के चेयरमैन बृजवीर सिंह ने टीम को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि नीलकंठ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स शिक्षा के साथ-साथ खेल क्षेत्र में भी उत्कृष्टता स्थापित करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की इस उपलब्धि से पूरे संस्थान का गौरव बढ़ा है।

इस अवसर पर निदेशक (इंजीनियरिंग) डॉ. विशाल कोहली, निदेशक (विद्यापीठ) डॉ. अमित गुप्ता, डायरेक्टर एडमिनिस्ट्रेशन मनोज गोयल, मीडिया को-ऑर्डिनेटर यशपाल चौधरी, एस.पी. मिश्रा, शुभम कश्यप, कपिल अग्रवाल व इंतजार अहमद सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे। सभी ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। नीलकंठ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स का यह प्रदर्शन न केवल संस्थान बल्कि पूरे मेरठ जनपद के लिए गर्व का विषय है।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here