Breaking

Your Ads Here

Monday, February 9, 2026

आतंकवाद के खिलाफ निकाला जुलूस, पाकिस्तान का झंडा फूंका, ज्ञापन सौंपा


सलीम सिद्दीकी 
नित्य संदेश, मेरठ। पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में बीते दिनों शिया मस्जिद में जुमे की नमाज़ के दौरान हुए आत्मघाती आतंकवादी हमले के खिलाफ शिया मुसलमानों ने सोमवार देर शाम अब्दुल्लापुर में आतंकवाद के खिलाफ जुलूस निकाला और पाकिस्तानी झंडे को आग लगाई। इसके बाद पुलिस अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा गया। 

अब्दुल्लापुर स्थित हुसैनी चौक पर लोग एकत्र हुए और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए गए। जुलूस निकालने से पूर्व शिया मुसलमानों ने हुसैनी चौक पर ही जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। यहां सीओ सदर (देहात) सुधीर सिंह को एक ज्ञापन भी सौंपा गया जिसमें पाकिस्तान में हुई इस आतंकवादी घटना की घोर शब्दों में निंदा की गई। इस दौरान थाना भावनपुर प्रभारी जोगिंदर सिंह भी मय फोर्स के मौके पर पहुंच गए। प्रदर्शनकारियों ने पाकिस्तान के झंडे पर जूते-चप्पल रखकर अपना विरोध जताया और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री और सेना प्रमुख के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाए। 

इस दौरान शिया धर्म गुरु मौलाना वसी हैदर, सय्यद फैजी नकवी, मुहम्मद आमिर नकवी, मंसूर, नादिर, पूर्व पार्षद शौकत अली, रहबर अली ,मीसम नकवी, शाकिर जैदी, शोएब, जॉन अब्बास, फैसल और अमजद नकवी मुख्य रूप से मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here