उत्सव भारद्वाज
नित्य संदेश, मेरठ। शहीद मंगल पांडे राजकीय महिला महाविद्यालय माधवपुरम में NSS द्वितीय यूनिट का द्वितीय वन डे कैंप का आयोजन किया गया।
कैंप का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर डॉक्टर अंजू सिंह के द्वारा रिबन काटकर किया गया। एनएसएस प्रभारी प्रोफेसर मोनिका चौधरी के द्वारा कार्यक्रम का संक्षिप्त रूपरेखा प्रस्तुत की गई। इसके पश्चात छात्राओं द्वारा पर्यावरण संरक्षण पर रैली निकाली गई एवं छात्राओं ने पोस्टर द्वारा पर्यावरण संरक्षण जागरूकता उत्पन्न की गई।छात्राओं ने महाविद्यालय प्रांगण में श्रमदान कार्यक्रम के अंतर्गत परिसर की सफाई की तथा गमलों पर रंग करके उनका सौंदर्यीकरण किया। प्राचार्य प्रोफेसर डॉक्टर अंजू सिंह ने छात्राओं को वृक्षारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण का महत्व समझाया।कैंप के द्वितीय सत्र में छात्राओं हेतु संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें स्वयं सेविकाओं ने पर्यावरण संरक्षण पर अपने विचार प्रस्तुत किए गए।
डॉ गजेंद्र सिंह, असिस्टेंट प्रोफेसर,जंतुविज्ञान द्वारा पर्यावरण संरक्षण में युवाओं की भूमिका विषय छात्राओं को विस्तृत जानकारी दी गई कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रीय सेवा योजना द्वितीय इकाई की प्रभारी प्रोफेसर मोनिका चौधरी ने सभी का आभार व्यक्त किया।एनएसएस के समिति सदस्य डॉ राजकुमार, डॉ डेज़ी वर्मा, डॉ गौरी, डॉ रूबी, डॉ नेहा सिंह, डॉ आशीष पाठक का सहयोग सराहनीय रहा। उक्त कार्यक्रम में महाविद्यालय प्राध्यापक प्रोफेसर लता कुमार, प्रोफ़ेसर गीता चौधरी, डॉ अमित कुमार, डॉ राजीव कुमार ,डॉ आकांक्षा आदि उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment