नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। 22 फरवरी को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को शास्त्री नगर मार्केट प्रकरण बुलडोजर द्वारा तोड़े जाने के विरोध पर ज्ञापन देने के मुलाकात के लिए समय मांगा था। परंतु शनिवार सुबह 6:00 बजे पुलिस द्वारा घर पर हाउस अरेस्टिंग कर दी गई।
मेरठ व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष जीतू सिंह नागपाल ने कहा कि मैं पूर्ण रूप से विरोध करता हूं, अगर मैं संवैधानिक रूप से अपनी बात देश के प्रधानमंत्री से कहना चाहता हूं तो इसमें कुछ गलत नहीं यह मेरा संवैधानिक हक है, परंतु हमारे देश में अब लोकतंत्र की हत्या होती जा रही है अगर व्यापारी की हितों के लिए और उनके हक के लिए लड़ना गलत है तो मैं गलत हूं है तो इसके लिए मुझे दो दिन को बिना कुछ करें अरेस्ट कर लिया जाएगा। मेरी प्रधानमंत्री से मांगा थी कि शास्त्री नगर मार्केट पर भाजपा सरकार अपना अपनी रहम दिखाएं और कानून में संशोधन करते हुए इसे डिमोलिश ना करी जाए क्योंकि इस मार्केट के साथ कई हजार परिवार जुड़े हैं और बाजार टूटते ही लोग सड़क पर आ जाएंगे।
No comments:
Post a Comment