नित्य संदेश ब्यूरो
ग्रेटर नोएडा: विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस 2026 के अवसर पर जेआईएमएस इंजीनियरिंग मैनेजमेंट टेक्निकल कैंपस (जेईएमटीईसी) में “Beyond ‘I’m Fine’” विषय पर जागरूकता सत्र आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन काउंसलिंग, मेंटल हेल्थ एंड वेलबीइंग सेंटर द्वारा, एसजीआरसी की अध्यक्ष एवं बीबीए विभागाध्यक्ष डॉ. अंबिका राठी के नेतृत्व में तथा चेयरमैन डॉ. अमित गुप्ता और निदेशक डॉ. सचिन यादव के मार्गदर्शन में किया गया।
सत्र का संचालन सुश्री तनिषा अग्रवाल, रिहैबिलिटेशन एवं काउंसलिंग साइकोलॉजिस्ट (गोल्ड मेडलिस्ट, एम.ए. क्लिनिकल साइकोलॉजी एवं पीजीडीआरपी) ने किया। उन्होंने विद्यार्थियों को भावनाओं को समझने, आत्म-संदेह से निपटने और जरूरत पड़ने पर मनोवैज्ञानिक सहायता लेने के महत्व से अवगत कराया। लघु फिल्म और संवादात्मक गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों ने भावनात्मक जागरूकता एवं आत्म-संवेदनशीलता सीखी। गुब्बारे फोड़ने और कागज के हवाई जहाज की गतिविधियों ने डर छोड़ने तथा पुरानी आशंकाओं से आगे बढ़ने का संदेश दिया।
सुश्री अग्रवाल ने जोर दिया कि मानसिक स्वास्थ्य का अर्थ हर समय खुश रहना नहीं, बल्कि अपनी भावनाओं को स्वीकार करना, जरूरत पड़ने पर सहायता लेना और कठिन समय में स्वयं का साथ बनाए रखना है। कार्यक्रम का उद्देश्य परिसर में मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता और सहानुभूति को बढ़ावा देना था।
No comments:
Post a Comment