Breaking

Your Ads Here

Tuesday, December 9, 2025

‘‘हक की बात-जिलाधिकारी के साथ’’ कार्यक्रम का आयोजन

 


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के नेताजी सुभाषचंद्र बोस प्रेक्षागृह में मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत ‘‘हक की बात-जिलाधिकारी के साथ’’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।


शुभारंभ जिलाधिकारी डा. वीके सिंह द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। जनपद के विभिन्न स्कूलों की छात्राओं ने जिलाधिकारी से अनेक प्रश्न पूछे, जिनका जिलाधिकारी द्वारा उत्तर दिया गया। जिलाधिकारी द्वारा घरेलू हिंसा, दहेज हिंसा, कार्य स्थल पर लैंगिंक उत्पीड़न, कन्या भ्रूण हत्या एवं महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित समस्त योजनाओं की भी जानकारी दी गई। इस अवसर पर अपर नगर आयुक्त, जिला विकास अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी, महिला कल्याण विभाग के समस्त कर्मचारी व छात्राएं उपस्थित रहीं।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here