नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। राष्ट्रीय राजमार्ग बाईपास स्थित श्री वेंक्टेश्वरा
विश्वविद्यालय में अन्तर्राष्ट्रीय भ्रष्ट्राचार निरोधक दिवस पर एकदिवसीय राष्ट्रीय
संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें देशभर से आए वक्ताओं ने एक सुर में भ्रष्ट्राचार
को वैश्विक अभिशाप बताया। इसे स्वस्थ व स्थिर लोकतंत्र के लिए सबसे बड़ा खतरा बताया।
’’अन्तर्राष्ट्रीय भ्रष्ट्राचार निरोधक दिवस’’ पर ’’भ्रष्ट्राचार
वैश्विक अभिशाप एवं लोकतंत्र के लिए खतरा’’ विषय पर संगोष्ठी एवं शपथ समारोह का शुभारम्भ
प्रतिकुलाधिपति डा. राजीव त्यागी, उपभोक्ता मामलों के वरिष्ठ अधिवक्ता डा. श्रीगोपाल
नारसन, कुलसचिव प्रो. पीयूष कुमार पाण्डेय, डा. राजेश सिंह आदि ने सरस्वती माँ की प्रतिमा
के सन्मुख दीप प्रज्जवलित करके किया। इस अवसर पर डीन एकेडमिक डा. राजेश सिंह,
डा. सुमन कुमारी, डा. आरती गुप्ता, डा. राजवर्द्धन, डा. जयवीर सिंह, एसएस बघेल, डा.
श्रीराम गुप्ता, मेरठ परिसर निदेशक डा. प्रताप सिंह, मीडिया प्रभारी विश्वास राणा आदि
लोग उपस्थित रहें।

No comments:
Post a Comment