Breaking

Your Ads Here

Wednesday, November 19, 2025

इंजीनियरिंग कॉलेज की प्रयोगशालाओं में किया गया शैक्षणिक भ्रमण

 


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। सीसीएसयू के सर छोटू राम इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के केमिकल इंजीनियरिंग विभाग द्वारा एक दिवसीय शैक्षिक भ्रमण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन विभागाध्यक्ष व समन्वयक इंजीनियर अमन कुमार के नेतृत्व में किया गया।


भ्रमण में पं. दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज सिकंदरपुर मोरना (मुज़फ्फरनगर) के करीब 75 छात्र-छात्राएं प्रधानाचार्य शिवानी के मार्गदर्शन में शामिल हुए। उनके साथ शिक्षकगण सत्येंद्र कुमार, राहुल पाल, लता एवं गुल मोहम्मद आदि भी उपस्थित रहें। केमिकल इंजीनियरिंग विभाग में विद्यार्थियों को विभिन्न प्रयोगशालाओं में उपयोग होने वाले उपकरणों, औद्योगिक प्रक्रियाओं और रासायनिक अभियांत्रिकी के दैनिक जीवन में महत्व के बारे में विशेषज्ञों द्वारा विस्तार से बताया गया। 


इसके बाद विद्यार्थियों ने मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग, वर्कशॉप तथा इलेक्ट्रॉनिक्स, कंप्यूटर साइंस, कृषि और पुस्तकालय सहित अन्य प्रयोगशालाओं का अवलोकन किया। सभी स्थानों पर विद्यार्थियों ने मशीनों, आधुनिक तकनीक और चल रहे शोध कार्यों को देखकर विशेष रुचि दिखाई। वर्कशॉप भ्रमण के दौरान इंजीनियर प्रवेश कुमार ने मशीनों का प्रत्यक्ष प्रदर्शन कराते हुए विद्यार्थियों को उनके उपयोग और सुरक्षा प्रक्रियाओं से अवगत कराया।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here