Breaking

Your Ads Here

Wednesday, November 19, 2025

जीवन ज्योति मिशन आर्गेनिक के कार्यालय का किया उद्घाटन

 


रवि गौतम

नित्य संदेश, परीक्षितगढ़। गुडमंडी में जीवन ज्योति मिशन आर्गेनिक के मण्डल कार्यालय का उद्घाटन चेयरमैन हिटलर त्यागी एवं अखिल विद्या समिति के अध्यक्ष विष्णु अवतार रुहेला ने फीता काटकर किया।


जीवन ज्योति मिशन आर्गेनिक के मुख्य सचिव अदिति प्रजापति ने बताया कि यह कार्यकाल किसानों को जैविक खेती एवं बागवानी के प्रति जागरूक करके उन्हें जैविक खेती के लिए प्रेरित करना है। प्रबंधक अश्विनी कुमार सूर्यवंशी ने सभी अतिथियों का स्वागत किया और सभी किसानों से जैविक खेती करने की अपील की। चेयरमैन हिटलर त्यागी ने कहा कि जैविक खेती से हमारे किसान भाइयों को बहुत लाभ मिलेगा, वहीं नगर के स्वच्छ भारत मिशन के ब्रांड एंबेसेडर एवं अखिल विद्या समिति के अध्यक्ष विष्णु अवतार रुहेला ने कहा कि हमें समय के अनुसार कृषि नीति बदलनी होगी।


अंतर्राष्ट्रीय नारी परिषद की अध्यक्ष पूनम रुहेला, टीम तेजस्विनी की राष्ट्रीय प्रभारी स्वाति चौधरी, कपिल यादव ने सुन्दर कांड पर चर्चा की। इस अवसर पर मंडल सचिव अंशी सिंह, ब्लॉक कोऑर्डिनेटर पूनम शर्मा, चंचल,मानसी, ख़ुशी, अमृता, दिनेश धाना, मालती, साजिया, असलम, खालिद, श्रीचंद्र, शैली, शालनी, दीपक कुमार, अनुज, आशा अभिषेक, मालती, डिंपल, विनीत, जोनी आदि उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here