अर्जुन देशवाल
नित्य संदेश, बहसूमा। थाने में क्राइम इंस्पेक्टर प्रतिभा सिंह को प्रभारी निरीक्षक नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति रविवार देर रात एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने की। उन्होंने सोमवार सुबह अपना कार्यभार संभाला।
कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने पुलिसकर्मियों के साथ बैठक की और क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि पीड़ितों को न्याय दिलाना और अपराधियों पर शिकंजा कसना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। प्रभारी निरीक्षक प्रतिभा सिंह ने लोगों से अपील की है कि वे बिना किसी झिझक या डर के उनसे मिलें।
उन्होंने
आश्वासन दिया कि हर पीड़ित की समस्याओं का समाधान करना उनका कर्तव्य है। निरीक्षक प्रतिभा
सिंह ने स्पष्ट किया कि उनकी प्राथमिकता क्षेत्र में शांति और आपसी सौहार्द बनाए रखना
है। उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी व्यक्ति के साथ गलत व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया
जाएगा और कानून सभी के लिए समान है। सही के अनुरूप ही कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

No comments:
Post a Comment