Breaking

Your Ads Here

Thursday, April 23, 2026

ब्रह्माकुमारीज़ और केंद्र सरकार का संयुक्त शंखनाद; इंदौर के 40 गांवों में गूंजेगा नशा मुक्ति का संदेश


नशा मुक्त भारत अभियान में दीप प्रज्जवलन 

कमल मोदी 

नित्य संदेश, इंदौर : भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय एवं मेडिकल विंग (राजयोग एजुकेशन एंड रिसर्च फाउंडेशन) के संयुक्त तत्वाधान में पूरे भारत में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत विभिन्न संस्थानों में कार्यक्रम आयोजित कर बड़े एवं छोटो को नशे से दूर रहने के लिए जागरूक किया जा रहा है। इसी सिलसिले में यह अभियान इंदौर के कालानी नगर स्थित ब्रह्माकुमारी सेवाकेंद्र पहुंचा, जहां इस अभियान का विधिवत उद्घाटन पूर्व बी.एस.एफ आई.जी अशोक कुमार यादव, पूर्व राज्यमंत्री योगेंद्र महंत, दंत रोग विशेषज्ञ डॉ विनोद रघुवंशी, मनोरोग विशेषज्ञा निधि बुखारिया, पार्षद शिखा दुबे, लेखिका सपना सी.पी. साहू, पत्रकार रेखा जैन, डॉ ज्योति गुप्ता, डॉ अभिषेक गुप्ता, सेवाकेंद्र प्रभारी ब्रह्माकुमारी जयंती दीदी एवं ब्रह्माकुमारी सुजाता दीदी द्वारा किया गया। 

नशा मुक्ति हेतु प्रतिज्ञाएं करवाती ब्रह्मकुमारी दीदी

यह अभियान सेवाकेंद्र से होते हुए कालानी नगर श्रमिक शेड पहुंचा, जहां हजारों लोगों को नशा मुक्त बनने के लिए जागरूक किया गया एवं नशा मुक्ति की प्रतिज्ञाएं कराई गई। वीडियो स्क्रीन एवं नशा मुक्ति जागरुकता झांकी से सुसज्जित गाड़ी इस अभियान का मुख्य आकर्षण रही। इसके पश्चात अगले एक सप्ताह तक यह अभियान एरोड्रम क्षेत्र से जुड़े 40 से अधिक गांवों में नशा मुक्ति का संदेश देगा।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here